
Mutual Funds : महिन्द्रा मनुलाइफ म्यूचुअल फंड कंपनी के पास भी कई अच्छी स्कीमें हैं। इन स्कीमों ने केवल 3 साल में ही निवेश को लगभग डबल कर दिया है। यहां पर महिन्द्रा मनुलाइफ म्यूचुअल फंड की टॉप 4 स्कीमों का 3 साल का रिटर्न दिया जा रहा है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि अगर किसी ने आज से 3 साल पहले इन स्कीम में अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया जाता तो यह अब कितना हो गया होता।
निवेश के समय ध्यान रखने वाली बातें
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार अगर बड़ा फंड तैयार करना है तो म्यूचुअल फंड में निवेश एक अच्छा तरीका है। लेकिन म्यूचुअल फंड में निवेश बैंक की एफडी मानकर नहीं करना चाहिए। म्यूचुअल फंड में आया निवेश शेयर बाजार में लगाया जाता है। ऐसे में यहां पर रिटर्न ऊपर या नीचे हो सकते हैं। लेकिन निवेश 3 साल से 5 साल के लिए किया जाए तो अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
अब जानिए टॉप 4 म्यूचुअल फंड स्कीमें।
मिड कैप उन्नति योजना
महिंद्रा मनुलाइफ मिड कैप उन्नति योजना लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 24.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 1.93 लाख रुपये बना दिया है।
मल्टी कैप बढ़त योजना
महिंद्रा मनुलाइफ मल्टी कैप बढ़त योजना लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 24.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 1.91 लाख रुपये बना दिया है।
लार्ज कैप प्रगति योजना
महिंद्रा मैन्युलाइफ लार्ज कैप प्रगति योजना लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 16.64 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 1.58 लाख रुपये बना दिया है।
रूरल भारत एंड कंजम्पशन योजना
महिंद्रा मनुलाइफ रूरल भारत एंड कंजम्पशन योजना लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 16.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 1.57 लाख रुपये बना दिया है।
नोट : यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 25 दिसंबर 2022 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications