नई दिल्ली, सितंबर 26। शेयर बाजार की तेजी का फायदा केवल शेयर में निवेश करने वालों को ही नहीं मिला है। बल्कि उन लोगों को भी मिला है, जिन्होंने इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश किया है। बीते करीब डेढ साल से शेयर बाजार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यही कारण है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड ने बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। सेंसेक्स पहली बार बीते शुक्रवार (24 सितंबर 2021) को पहली बार 60,000 अंक के ऊपर जाकर बंद हुआ है। अगर देखा जाए तो शेयर बाजार ने बीते डेढ साल में रिकॉर्ड तोड़ प्रदेर्शन किया है। सेंसेक्स मार्च 2020 में 25,981 अंक के स्तर पर था, जो अब 60,000 अंक के पार निकल चुका है। इस प्रकार से सेंसेक्स करीब 134 फीसदी बढ़ा है, लेकिन वहीं म्यूचुअल फंड की ढेर सारी स्कीमों ने पैसा तीन गुना से ज्यादा तक कर दिया है।
टॉप 10 म्यूचुअल फंड ने दिया काफी अच्छा रिटर्न
जिन लोगों ने इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश किया उनको बीते डेढ़ साल में 200 फीसदी से लेकर 350 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। यह उन म्यूचुअल फंड का रिटर्न है, जिनकी एएमयू न्यूनतम 100 करोड़ रुपये से ज्यादा ही है।
अभी भी कर सकते हैं निवेश
यहां पर बताई जा रही म्यूचुअल फंड स्कीम में अभी भी निवेश किया जा सकता है। लेकिन जानकारों का कहना है कि इन स्कीमों केवल सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी (सिप) माध्मय से ही निवेश शुरू किया जाए। इसके अलावा यह निवेश कम से कम 3 साल से लेकर 5 साल तक जरूर किया जाए। ऐसा करने से अभी भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
आइये जानते हैं टॉप 10 इक्विटी म्यूचुअल फंड के नाम और रिटर्न।
क्वांट स्माल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
क्वांट स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड ने पिछले 18 माह में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने डेढ़ साल में 325 फीसदी का रिटर्न दिया है।
आईसीआईसीर्आ प्रू टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड स्कीम
आईसीआईसीआई प्रू टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले साल मार्च से लेकर अब तक करीब 304 फीसदी का रिटर्न दिया है।
आदित्य बिड़ला डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड स्कीम
आदित्य बिड़ला डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते डेढ़ साल में करीब 254 फीसदी का रिटर्न दिया है।
टाटा डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड स्कीम
टाटा डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते डेढ साल में करीब 250 फीसदी का रिटर्न दिया है।
क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम
आयकर बचाने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम की लिस्ट में शामिल क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते डेढ साल में करीब 248 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीम
मल्टीकैप म्यूचुअल फंड स्कीम क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते डेढ साल के दौरान करीब 230 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम
पिछले 18 महीनों के दौरान पीजीआईएम इंडिया मिडकैप फंड ने बीते डेढ साल में करीब 235 फीसदी का रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते डेढ साल में करीब 221 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते डेढ साल में करीब 219 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एसबीआई टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते डेढ साल में 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications