नयी दिल्ली। बजट के बाद कारों सहित बहुत सारी चीजों के दाम घटते-बढ़ते हैं। बजट में लाये गये नये प्रस्तावों का असर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप ह्यूंडई की कोई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले जान लीजिए इस साउथ कोरियाई ऑटो कंपनी की कारों की नयी प्राइस लिस्ट के बारे में। ह्यूंडई की कारों की नयी प्राइट लिस्ट के बारे में जानने से पहले बता दें कि इस कार कंपनी ने भारतीय कार बाजार में अपनी बेहद खास जगह तैयार की है। भारत में ह्यूंडई के कार मॉडल काफी लोकप्रिय हैं और इसकी कार सेल्स भी काफी अच्छी है। ह्यूंडई ने अभी भारतीय बाजार में जो मॉडल उतारे हैं उनमें ह्यूंडई वैन्यू, ह्यूंडई एलीट आई20 और ह्यूंडई क्रेटा अपने सेगमेंट्स में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले मॉडल हैं। कंपनी कुछ और मॉडल भी जल्द ही पेश करेगी। आपको बता दें कि बजट के बाद ह्यूंडई की कारों के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। आइये अब जानते हैं ह्यूंडई की मौजूदा और आने वाली कारों की कीमत के बारे में।
ये है ह्यूंडई की कारों की प्राइस लिस्ट :
- ह्यूंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.55 लाख रुपये
- ह्यूंडई एलीट आई20 : शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये
- ह्यूंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
- ह्यूंडई ग्रैंड आई10 : शुरुआती कीमत 5.9 लाख रुपये
- ह्यूंडई वरना : शुरुआती कीमत 8.17 लाख रुपये
- ह्यूंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये
- ह्यूंडई एक्सेंट : शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये
- ह्यूंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 18.76 लाख रुपये
- ह्यूंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.04 लाख रुपये
- ह्यूंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.71 लाख रुपये
- ह्यूंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 15.89 लाख रुपये
- ह्यूंडई आई20 एक्टिव : शुरुआती कीमत 7.74 लाख रुपये
ये हैं ह्यूंडई की आने वाली कारें और उनकी संभावित कीमत :
- ह्यूंडई ग्रैंड आई10 निओस मैग्ना सीएनजी : संभावित कीमत 6.46 लाख रुपये
- ह्यूंडई ऑरा : संभावित कीमत 9.24 लाख रुपये
- ह्यूंडई सैंटा फे 2019 : संभावित कीमत 9.24 लाख रुपये
- ह्यूंडई वरना 2020 : संभावित कीमत 15 लाख रुपये
- ह्यूंडई क्रेटा 2020 : संभावित कीमत 10 लाख रुपये
- ह्यूंडई सोनाटा : संभावित कीमत 20.77 लाख रुपये
भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमेकर
गौरतलब है कि मारुति सुजुकी के बाद ह्यूंडई ही भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। कार सेगमेंट में ह्यूंडई की बाजार हिस्सेदारी करीब एक साल पहले 16.2 फीसदी थी। आपको बता दें कि टाटा और महिंद्रा पहले मुख्य तौर पर कारोबारी वाहन बनाती थीं। ऐसे में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मारुति के एकाधिकार को जिस कंपनी ने चुनौती दी वो ह्यूंडई ही है। भारत में ह्यूंडई ने 1996 में प्रेवश किया था। इसके बाद कंपनी ने लगातार अपनी जगह मजबूत की है और कार ग्राहकों के बीच अपनी खास साख बनायी है।
यह भी पढ़ें - बजट के बाद मारुति की कारों की नयी प्राइस लिस्ट, यहां जानिये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications