नयी दिल्ली। साउथ कोरियाई ऑटो कंपनी ह्यूंडई ने भारतीय कार मार्केट में अपनी अलग ही जगह बनायी है। ह्यूंडई के मॉडल खूब पसंद किये जाते हैं। भारत में कंपनी की कार सेल्स भी अच्छी है। ह्यूंडई ने भारतीय बाजार में जो मॉडल उतारे हैं उनमें ह्यूंडई वैन्यू, ह्यूंडई एलीट आई20 और ह्यूंडई क्रेटा अपने सेगमेंट्स में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले मॉडल हैं। ह्यूंडई इस साल भारत में अपने कई नये मॉडल भी लॉन्च करेगी, जिनमें ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, ऑरा, सैंटा फे 2019, वरना 2020, क्रेटा 2020, सोनाटा, पैलिसेड, एक्सेंट 2020, एलीट आई20 2020, इओनिक और नेक्सो शामिल हैं। ह्यूंडई की कारों की कीमत 4.57 लाख रुपये से शुरू होकर 23.9 लाख रुपये तक जाती है। आइये जानते हैं ह्यूंडई की प्राइस लिस्ट और साथ ही इसकी आने वाली कारों की कीमत के बारे में।
ये है ह्यूंडई की कारों की प्राइस लिस्ट :
- ह्यूंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.55 लाख रुपये
- ह्यूंडई एलीट आई20 : शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये
- ह्यूंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
- ह्यूंडई ग्रैंड आई10 : शुरुआती कीमत 5.9 लाख रुपये
- ह्यूंडई वरना : शुरुआती कीमत 8.17 लाख रुपये
- ह्यूंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये
- ह्यूंडई एक्सेंट : शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये
- ह्यूंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 18.76 लाख रुपये
- ह्यूंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.04 लाख रुपये
- ह्यूंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.71 लाख रुपये
- ह्यूंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 15.89 लाख रुपये
- ह्यूंडई आई20 एक्टिव : शुरुआती कीमत 7.74 लाख रुपये
ये हैं ह्यूंडई की आने वाली कारें और उनकी संभावित कीमत :
- ह्यूंडई ग्रैंड आई10 निओस मैग्ना सीएनजी : संभावित कीमत 6.46 लाख रुपये
- ह्यूंडई ऑरा : संभावित कीमत 9.24 लाख रुपये
- ह्यूंडई सैंटा फे 2019 : संभावित कीमत 9.24 लाख रुपये
- ह्यूंडई वरना 2020 : संभावित कीमत 15 लाख रुपये
- ह्यूंडई क्रेटा 2020 : संभावित कीमत 10 लाख रुपये
- ह्यूंडई सोनाटा : संभावित कीमत 20.77 लाख रुपये
दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता
ह्यूंडई मारुति के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता है। कार सेगमेंट में ह्यूंडई की बाजार हिस्सेदारी करीब एक साल पहले 16.2 फीसदी थी। आपको बता दें कि टाटा और महिंद्रा पहले मुख्य तौर पर कारोबारी वाहन बनाती थीं। ऐसे में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मारुति के एकाधिकार को जिस कंपनी ने चुनौती दी वो ह्यूंडई ही है। भारत में ह्यूंडई ने 1996 में प्रेवश किया था।
यह भी पढ़ें - ये रही मारुति सुजुकी की प्राइस लिस्ट, चुनिये अपनी पसंद की कार
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications