नयी दिल्ली। कावासाकी जापान की मल्टीनेशनल कंपनी है, जो भारत में शानदार बाइक्स बनाती है। भारत में कावासाकी की बाइकों की शुरुआती कीमत ही लाखों में है। कावासाकी की भारत में स्थापना मई 2010 में पुणे महाराष्ट्र में हुई थी। मगर कावासाकी भारत में पहले से ही है। इसने 1984 में बजाज ऑटो के साथ भारत में मोटरसाइकिलों के उत्पादन और बिक्री के विस्तार में सहयोग करने के लिए 1984 में टेक्निकल असिसटेंस करार किया था। नवंबर 2016 में कावासाकी मोटर्स ने बजाज ऑटो के साथ संबंध तोड़ने का फैसला किया। अप्रैल 2017 से कावासाकी अपने नेटवर्क से मोटरसाइकिलें बेच रही है। भारत में कावासाकी मोटरसाइकिल, स्कूटर और स्पोर्ट्स बाइक बनाती है। इस समय भारत में कावासाकी के 24 मॉडल हैं। साथ ही कुछ मॉडल कंपनी के आने वाले हैं। आइये जानते हैं कावासाकी की मौजूदा और आने वाली बाइक्स के दाम।
ये हैं Kawasaki Bikes की सभी मॉडलों की कीमत :
- कावासाकी निंजा 300 : 2.98 लाख रुपये
- कावासाकी निंजा एच2 : 34.99 लाख रुपये से 75.80 लाख रुपये
- कावासाकी निंजा जेडएक्स-10आर : 13.99 लाख रुपये
- कावासाकी निंजा 650 : 5.89 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये
- कावासाकी जेड900 : 7.69 लाख रुपये
- कावासाकी जेड1000 : 15.10 लाख रुपये से 16.10 लाख रुपये
- कावासाकी निंजा 400 : 4.99 लाख रुपये
- कावासाकी निंजा 1000 : 10.29 लाख रुपये
- कावासाकी निंजा जेडएक्स-6आर : 10.49 लाख रुपये
- कावासाकी वुल्कन एस : 5.49 लाख रुपये से 5.59 लाख रुपये
- कावासाकी जेड650 : 5.69 लाख रुपये
- कावासाकी वर्सिस 650 : 6.69 लाख रुपये
- कावासाकी केएलएक्स110 : 2.99 लाख रुपये
- कावासाकी जेड900 आरएस : 15.70 लाख रुपये
- कावासाकी केएक्स 100 : 4.87 लाख रुपये
- कावासाकी वर्सिस 1000 : 10.89 लाख रुपये
- कावासाकी वर्सिस एक्स300 : 4.69 लाख रुपये
- कावासाकी केएक्स 250 : 7.43 लाख रुपये
- कावासाकी केएलएक्स 450आर : 8.49 लाख रुपये
- कावासाकी निंजा जेडएक्स 14आर : 19.70 लाख रुपये
- कावासाकी केएलएक्स 140 : 4.06 लाख रुपये
- कावासाकी निंजा एच2 एसएक्स : 22.89 लाख रुपये से 28.19 लाख रुपये
- कावासाकी केएक्स 450एफ : 7.79 लाख रुपये
- कावासाकी डब्ल्यू800 स्ट्रीट : 7.99 लाख रुपये
ये हैं Kawasaki की आने वाली Bikes और उनकी संभावित कीमत :
- 2020 कावासाकी जेड900 : 8.50 लाख रुपये
- 2020 कावासाकी निंजा 650 : 6.45 लाख रुपये
- कावासाकी जेडएच2 : 30 लाख रुपये
- 2020 कावासाकी जेड650 : 6 लाख रुपये
- कावासाकी जेड400 : 4 लाख रुपये
- 2021 कावासाकी निंजा जेडएक्स-10आरआर : 16.98 लाख रुपये
बजाज के साथ मिल कर बनायीं मोटरसाइकिल
कावासाकी ने बजाज के साथ मिल कर पहले कई मोटरसाइकिलें बनाईं, जिनमें केबी100, 4एस चैंपियन, केबी125, बॉक्सर, एस्पायर, कैलिबर, विंड और एलिमिनेटर शामिल हैं। बाकी भारतीय मोटरसाइकिल कंपनियों के मुकाबले कावासाकी बहुत सीमित प्रोडक्शन करती है। कंपनी की भारत में वार्षिक प्रोडक्शन क्षमता 2500-3000 गाड़ियों की है।
यह भी पढ़ें - ये रही TVS मोटरसाइकिलों की प्राइस लिस्ट, कीमत 30000 रु से शुरू
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications