नयी दिल्ली। मौजूदा फेस्टिव सीजन में मोटरसाइकिल खरीदने पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। अलग-अलग मॉडलों पर तरह-तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं, जिनमें डिस्काउंट और कैशबैक शामिल हैं। साथ ही कुछ बाइकों के साथ फ्री एसेसरीज भी मिल रही हैं। यहां हम आपको हीरो और सुजुकी की ऐसी ही मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे, जिन पर इन कंपनियों की तरफ से कैशबैक, डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज दी जा रही हैं। आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में विस्तार से।
हीरो एक्सट्रीम 160आर
हीरो मोटोकॉर्प ने कुछ महीने एक्ट्रीम 160आर लॉन्च की थी। तब से ही इस मोटरसाइकिल की काफी अच्छी सेल हुई है। देश की सबसे बड़ा दोपहिया वाहन निर्माता अपनी एक्स्ट्रीम 160आर पर 2,000, रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 3,000 रु का एक्चसेंज बोनस और 2000 रु का लॉयल्टी बोनस दे रही है। इसके अलावा आपको इस मोटरसाइकिल पर 7500 रु तक का कैशबैक मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा आपको कैशबैक।
आईसीआईसीआई बैंक और पेटीएम पर मिलेगा कैशबैक
आपको हीरो एक्सट्रीम 160आर पर कैशबैक भी मिल सकता है। मगर इसके लिए आपको आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर पेटीएम से पेमेंट करनी होगी। आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5000 रु और पेटीएम के माध्यम से भुगतान करने पर 7,500 रु का कैशबैक मिलेगा। इस तरह इस मोटरसाइकिल पर कुल अधिकतम बेनेफिट हो गए 14500 रु के। पर ध्यान रहे कि ये ऑफर 17 नवंबर तक ही मिलेंगे।
इस मोटरसाइकिल पर पाएं फ्री एसेसरीज
सुजुकी अपनी दमदार मोटरसाइकिल सुजुकी इंट्रूडर 150 पर 3000 रु तक की फ्री एसेसजरी दे रही है। बता दें कि वैसे सुजुकी ने अपनी बाकी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों पर भी फ्री एसेसरीज का ऐलान किया हुआ है। सुजुकी ने कुछ दिन पहले भारत में अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की खरीद पर 3,000 रुपये तक के मुफ्त सामान देने का ऐलान किया था। कंपनी स्कूटर पर 1,500 रुपये और मोटरसाइकिलों पर 3,000 रुपये तक की मुफ्त एसेसरीज दे रही है। ध्यान रहे कि ये ऑफर केवल ऑनलाइन बुकिंग पर है, जो कि 31 अक्टूबर यानी आज तक ही वैलिड है।
सुजुकी इंट्रूडर 150 के फीचर्स
सुजुकी इंट्रूडर 150 की शुरुआती कीमत 1.22 लाख रु है। सुजुकी इंट्रूडर 150 में 154.9 सीसी का 4-स्ट्रोक सिंगल एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 14.8 पीएस की पावर और 6000 आरपीएम पर 14 एनएम का टॉर्क पैदा करेगा। इस मोटरसाइकिल का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications