नयी दिल्ली। अगर आप हीरो मोटोकॉर्प की कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो फटाफट खरीद लें। क्योंकि 1 अप्रैल से कंपनी अपनी बाइकों और स्कूटरों की कीमतों में बढ़ेतरी करने जा रही है। बढ़ती इनपुट लागत का हवाला देते हुए भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में वृद्धि करने का ऐलान किया है। हीरो मोटोकॉर्प 1 अप्रैल 2021 के प्रभाव से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। हीरो ने कहा है कि बढ़ी हुई कमोडिटी लागत से निपटने के लिए कीमतों में वृद्धि की जरूरत है। हालांकि ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव पड़े इसके लिए कंपनी ने लागत-बचत कार्यक्रम को तेज किया है। मगर फिर भी 1 अप्रैल से ग्राहकों को हीरो की बाइक और स्कूटर के लिए ज्यादा पैसा देना होगा। अगर आप आज कल में ही हीरो की कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
हीरो मोटरसाइकिलों की प्राइस लिस्ट :
70 हजार रु से महंगी मोटरसाइकिलें :
- हीरो ग्लेमर आई3एस : शुरुआती कीमत 71,300 रु
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 99400 रु
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : शुरुआती कीमत 91,900 रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 93000 रु। हीरो की एक्सपल्स 200 की शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये है। ये हीरो की अकेली ऐसी बाइक है, जिसकी कीमत 1 लाख रु से ज्यादा है।
70 हजार रु तक की मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 : शुरुआती कीमत 66,845 रु
- हीरो पैशन प्रो 110 : शुरुआती कीमत 67400 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 71078 रु
- हीरो ग्लेमर एफआई : शुरुआती कीमत 71900 रु
65 हजार रु से सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 61785 रु
- हीरो पैशन प्रो आई3एस : शुरुआती कीमत 64,990 रु
ये हैं सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 50200 रु
- हीरो पैशन एक्सप्रो : शुरुआती कीमत 67400 रु
- हीरो एचएफ डीलक्स आई3एस : शुरुआती कीमत 61225 रुपये रु
हीरो स्कूटरों का रेट :
60 हजार रु से महंगे स्कूटर :
- हीरो माएस्ट्रो एज 110 : शुरुआती कीमत 61950 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 66960 रु
- हीरो माएस्ट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 71523 रु
60 हजार रु से महंगे स्कूटर :
- हीरो ड्यूट : शुरुआती कीमत 49,972 रु
- हीरो प्लेजर : शुरुआती कीमत 57,300 रु
- हीरो प्लेजर+ 110 : शुरुआती कीमत 60214 रु
हीरो की जल्द लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एक्सएफ3आर : 1.85 लाख रुपये
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : 93400 रुपये
- हीरो एक्सट्रीम 160एस : 1.08 लाख रुपये
- हीरो 450 एडीवी : 2.20 लाख रुपये
हीरो के लॉन्च होने वाले स्कूटर :
- हीरो माएस्ट्रो इलेक्ट्रिक : 1 लाख रुपये
- हीरो ईमाएस्ट्रो : 1 लाख रुपये
हीरो की फरवरी सेल्स
फरवरी 2021 में हीरो मोटोकॉर्प ने 484405 यूनिट्स की बिक्री की, जो फरवरी 2020 में बिकी 4,80,196 यूनिट्स से 0.9 प्रतिशत अधिक रही। कंपनी की स्प्लेंडर सेल्स 2,15,196 यूनिट्स से 15 फीसदी बढ़ कर 247422 यूनिट्स रही। हीरो स्प्लेंडर इसकी सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications