नयी दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइकों और स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। कीमतें बढ़ाने का ऐलान कंपनी ने पिछले महीने ही कर दिया था। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता ने अपनी बाइकों और स्कूटरों की कीमतों में 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करी है। बता दें कि कमोडिटी लागत में बढ़ोतरी के कारण हीरो ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। हीरो के पोर्टफोलियो में स्प्लेंडर, हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो पैशन प्रो, हीरो ग्लैमर, हीरो एक्सट्रीम 160 आर, हीरो एक्सपल्स 200 और हीरो एक्सट्रीम 200एस शामिल हैं। अगर आप हीरो की कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं पहले प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
हीरो मोटरसाइकिलों की नयी प्राइस लिस्ट :
हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 50450 रु
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 60695 रु
- हीरो स्प्लेंडर+ ब्लैक एंड एक्सेंट : शुरुआती कीमत 65,505 रु
72000 रु तक की मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट : शुरुआती कीमत 66,800 रु
- हीरो पैशन प्रो : शुरुआती कीमत 67650 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 69,900 रु
- हीरो ग्लैमर : शुरुआती कीमत 72400 रु
1 लाख रु से अधिक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एक्सट्रीम 160 आर : शुरुआती कीमत 104710 रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 1.12 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200 : शुरुआती कीमत 118230 रु
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 1,20,214 रु
हीरो के स्कूटर :
- हीरो प्लेजर+ : शुरुआती कीमत 58,900 रु
- हीरो माएट्रो एज 110 : शुरुआती कीमत 62750 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 67,620 रु
- हीरो माएट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 70,180 रु
हीरो की जल्द आने वाली बाइकें :
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : अनुमानित कीमत 93,400 रु
- हीरो एक्सट्रीम 160 एस : अनुमानित कीमत 1.08 लाख रु
- हीरो 450 एडीवी : अनुमानित कीमत 2.20 लाख रु
- हीरो एक्सएफ 3 आर : अनुमानित कीमत 1.85 लाख रु
हीरो के आने वाले स्कूटर :
- हीरो ईमाएस्ट्रो : अनुमानित कीमत 1 लाख रु
- हीरो माएस्ट्रो इलेक्ट्रिक : अनुमानित कीमत 1 लाख रु
हीरो की मार्च सेल्स
हीरो मोटोकॉर्प की मार्च बिक्री में 72.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मार्च 2021 में कंपनी ने 5,76,957 इकाइयां बेचीं, जो मार्च 2020 में बेची गईं 3,34,647 इकाइयों की तुलना में 72.4 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की प्रीमियम मोटरसाइकिल जैसे एक्सपल्स और एक्सट्रीम अब पहले की तुलना में अधिक संख्या में बिक रही हैं। बिक्री के मामले में हीरो मोटोकॉर्प दुनिया में और भारत में सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी है। भारतीय बाजार के अलावा हीरो अपनी कुछ मोटरसाइकिलों को अर्जेंटीना, बांग्लादेश, बोलीविया, कोलंबिया, नेपाल, श्रीलंका, पनामा, तुर्की, आदि सहित कई देशों में बेचती है। नए और अधिक प्रीमियम प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के साथ यह साफ है कि कंपनी की बिक्री लगातार बढ़ रही है। आने वाले में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications