नयी दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। इंडियन मल्टीनेशनल मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता हीरो की भारत में बाजार हिस्सेदारी लगभग 46 फीसदी है। 1984 में शुरू हुई हीरो ने भारत के अलावा दुनिया भर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। कंपनी ने एक से एक शानदार और दमदार फीचर वाली मोटरसाइकिलें लॉन्च की हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि हीरो की मोटरसाइकिलों की कीमत ही बहुत किफायती होती है। ऑफिस जाने वालों के लिए कंपनी के पास कई खास मॉडल हैं। इन्हीं में शामिल हैं पैशन प्रो और स्प्लेंडर प्लस। यहां हम इन दोनों मोटरसाइकिलों के फीचर्स और कीमत पर नजर डालेंगे। इससे आप जान सकेंगे कि आपके लिए इनमें कौन सी मोटरसाइकिल ज्यादा बेहतर है।
कितना दमदार है इंजन
सबसे पहले बात करते हैं इंजन की। हीरो स्प्लेंडर प्लस में एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर फॉर-स्ट्रोक ओएचसी इंजन मौजूद है। 97.2 सीसी वाला ये इंजन 8000 आरपीएम पर 5.9 किलोवाट की अधिकतम पावर के अलावा 6000 आरपीएम पर 8.05 एनएम (न्यूटन मीटर) का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। वहीं दूसरी तरफ पैशन प्रो में भी फोर-स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन है, मगर ये 113 सीसी का है। ये इंजन 7500 आरपीएम पर 6.73 किलोवाट की अधिकतम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.79 एनएम का अधितकम टॉर्क पैदा करेगा।
कौन-सा है गियर बॉक्स
किसी भी मोटरसाइकिल में गियर बॉक्स की अहमियत बहुत होती है। इन दोनों मोटरसाइकिलों के गियर बॉक्स पर नजर डालें तो पैशन प्रो में कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स मौजूद, जबकि स्प्लेंडर प्लस फोर-स्पीड कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स से लैस है।
किसका माइलेज है बेहतर
माइलेज का मतलब है कि एक लीटर पेट्रोल में आपकी गाड़ी कितनी किलोमीटर चलती है। कार हो या मोटरसाइकिल या फिर स्कूटर खरीदने से पहले माइलेज के बारे में जानना बहुत जरूरी है। माइलेज के मामले में स्प्लेंडर प्लस पैशन प्रो से आगे है। पैशन प्रो 60 किमी का माइलेज देती है, जबकि स्प्लेंडर प्लस की माइलेज 65 से 81 किमी तक है।
पैशन से सस्ती स्प्लेंडर
हीरो पैशन प्रो की कीमत 56,600 रु से शुरू होती है। जबकि इसकी अधिकतम कीमत 69,360 रु है। वहीं स्प्लेंडर प्लस का दाम 52,500 रु से शुरू होकर 65,2100 रु तक जाता है। यानी कीमत के मामले में स्प्लेंडर आपके लिए सस्ती है।
ब्रेकिंग सिस्टम किसका बेहतर
पैशन प्रो के फ्रंट में आपको 240 मिमी (मिलीमीटर) का डिस्क और 130 मिली का ड्रम ब्रेक मिलेगा। वहीं इसके रियर (पीछे की तरफ) में 130 मिमी का ड्रम ब्रेक मौजूद है। दूसरी तरफ हीरो स्प्लेंडर के ब्रेकिंग सिस्टम पर नजर डालें तो इस मोटरसाइकिल के फ्रंट में 130 मिमी का ड्रम ब्रेक है। स्प्लेंडर प्लस के रियर में 130 मिमी का ड्रम ब्रेक मौजूद है।
सस्पेंशन पर नजर डालना जरूरी
किसी भी मोटरसाइकिल में आपको सस्पेंशन देखना बहुत जरूरी है, क्योंकि चलाते समय यही फीचर काम आता है। पैशन प्रो के फ्रंट में कन्वेंशनल फोर्क दिया जाता हैं, जबकि इसके रियर में टि्वन शॉक सस्पेंशन मौजूद हैं। दूसरी तरफ स्प्लेंडर प्लस के फ्रंट में टेलीस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर्स है। स्प्लेंडर प्लस के रियर में फाइव स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर्स मौजूद हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications