नयी दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, जिसे पहले हीरो होंडा के नाम से जाना जाता था, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता है कंपनी है। हीरो नई दिल्ली, भारत में स्थित कंपनी है। ये भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी है। भारतीय दोपहिया सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 46 फीसदी है। 37 साल पहले 1984 में शुरू हुई हीरो के कई मॉडल भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इनमें स्प्लेंडर और पैशन शामिल हैं। बता दें कि 1 फरवरी को बजट पेश किया गया है। इसलिए यदि आपका इरादा हीरो की कोई मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदने का है तो पहले कंपनी की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक करें। फिलहाल बजट के बाद कंपनी के प्रोडक्ट्स की कीमतों पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना है। वैसे हाल ही में कंपनी ने कई वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
बजट के बाद हीरो मोटरसाइकिलों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
70 हजार रु से ज्यादा कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो ग्लेमर आई3एस : शुरुआती कीमत 71,300 रु से
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 99400 रु
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : शुरुआती कीमत 91,900 रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 93000 रु। हीरो एक्सपल्स 200 की कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है। ये हीरो की इकलौती बाइक है, जिसकी कीमत 1 लाख रु से अधिक है।
65 से 70 हजार रु तक की मोटरसाकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 : शुरुआती कीमत 66,845 रु
- हीरो पैशन प्रो 110 : शुरुआती कीमत 67400
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 71078 रु
- हीरो ग्लेमर एफआई : शुरुआती कीमत 71900 रु
65 हजार रु से कम शुरुआती कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 61785 रु
- हीरो पैशन प्रो आई3एस : शुरुआती कीमत 64,990 रु
हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 50200 रु
- हीरो पैशन एक्सप्रो : शुरुआती कीमत 67400 रु
- हीरो एचएफ डीलक्स आई3एस : 61225 रुपये रु से शुरु
जानिए हीरो की सभी स्कूटरों का रेट :
ये हैं 60 हजार रु से ज्यादा कीमत वाले स्कूटर :
- हीरो माएस्ट्रो एज 110 : शुरुआती कीमत 61950 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 66960 रु
- हीरो माएस्ट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 71523 रु
ये हैं 60 हजार रु से कम कीमत वाले स्कूटर :
- हीरो ड्यूट : शुरुआती कीमत 49,972
- हीरो प्लेजर : शुरुआती कीमत 57,300
- हीरो प्लेजर+ 110 : शुरुआती कीमत 60214 रु
अनुमानित दाम के साथ हीरो की जल्द आने वाली मोटरसाइकिलें और स्कूटर :
- हीरो माएस्ट्रो इलेक्ट्रिक : 1 लाख रुपये
- हीरो एक्सएफ3आर : 1.85 लाख रुपये
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : 93400 रुपये
- हीरो एक्सपल्स 200टी : 95500 रुपये
हीरो की जनवरी सेल्स
जनवरी 2021 में हीरो मोटोकॉर्प ने 4,85,889 यूनिट्स की बिक्री की, जो जनवरी 2020 में बिकी 5,01,622 यूनिट्स से 3.14 प्रतिशत कम रही। कंपनी की घरेलू सेल्स 4,88,069 यूनिट्स से 4.15 फीसदी घट कर 4,67,776 यूनिट्स रह गयी। हालांकि कंपनी का निर्यात 13553 यूनिट्स से बढ़ कर 18,113 यूनिट्स रहा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications