नयी दिल्ली। हीरो इलेक्ट्रिक ने एक खास ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को लिथियम आयन रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। आप इस ऑफर का फायदा 31 मार्च तक ले सकते हैं। बता दें कि कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है। हीरो इलेक्ट्रिक ने हमसफर ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत कंपनी वारंटी के साथ-साथ स्कूटर पर कैश डिस्काउंट भी दे रही है। जानते हैं कि ऑफर की डिटेल।
वारंटी और कैश डिस्काउंट
हीरो इलेक्ट्रिक के ऑप्टिमा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों को 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के साथ कंपनी आपको 5 साल की वारंटी भी देगी। 5 सालों के दौरान स्कूटर में आने वाली गड़बड़ियों को कंपनी ठीक करेगी। बता दें कि 5 साल की वारंटी आपको कंपनी के कई स्कूटरों पर मिल जाएगी। इनमें फ्लैश एलएक्स, ऑप्टिमा एलएक्स, निक्स एलएक्स, जियोन एलएक्स, निक्स एचएक्स, निक्स एचएक्स (डबल बैटरी), निक्स एचएक्स (ट्रिपल बैटरी), ऑप्टिमा एचएक्स, ऑप्टिमा एचएक्स (डबल बैटरी), फोटोन एचएक्स, फ्लैश एचएक्स, निक्स एचएक्स प्रो और ऑप्टिमा एक्स प्रो शामिल हैं।
कितनी है स्कूटर की कीमत
बता दें कि 5 साल की वारंटी ऊपर बतायी गई सभी स्कूटर पर मिलेगी। मगर डिस्काउंट केवल हीरो ऑप्टिमा एचएक्स पर भी मिल रहा है। कंपनी इस स्कूटर पर 4000 रु का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 54,990 रु है। दिल्ली के खरीदारों को इस स्कूटर पर 4000 रु के साथ 5 साल की वारंटी मिलेगी।
नहीं होती लाइसेंस की जरूरत
अहम बात ये है कि आपको हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। हीरो की इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे की है। ये केवल 68 किलो वजनी है। कम वजन के चलते इसकी माइलेज भी बेहतर है।
दमदार है बैटरी
हीरो इलेक्ट्रिक ने ऑप्टिमा एचएक्स स्कूटर में 1.5 किलोवाट की लिथियम आयन बैटरी दी है। ये 4 घंटे में चार्ज हो सकती है। चार्ज होने पर आप 85 किमी तक सफर कर सकते हैं।
कैसा है स्कूटर का डिजाइन
हीरो इलेक्ट्रिक ने इस स्कूटर को एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ तैयार किया है। आपके आराम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बड़ी सीट है। स्कूटर में टेलीस्कॉपिक संस्पेशन भी मौजूद है। ये स्कूटर तीन कलर में उपलब्ध है, जिनमें सियान, मैट रेड और मैट ग्रे शामिल हैं। आपको ये स्कूटर इन तीनों कलर ऑप्शन में मिल जाएगा। ध्यान रहे कि वारंटी ऑफर 31 मार्च तक के लिए है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications