Hero Fincorp IPO: आईपीओ मार्केट में जल्दी ही एक और धुरंधर इश्यू लॉन्च होने के लिए तैयार है. ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की सब्सिडियरी कंपनी हीरो फिनकॉर्प का आईपीओ आने वाला है, जोकि फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी कंपनी है. मार्केट रेगुलेटर ने हीरो फिनकॉर्प के आईपीओ को बुधवार को मंजूरी दे दी है. इसके तहत कंपनी की योजना 3,668 करोड़ रुपए जुटाने की है.
हीरो फिनकॉर्प की इस ऑफरिंग में 2,100 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू शामिल है. साथ ही 1,568 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल यानी OFS भी होगा, जिसमें मौजूदा निवेशक और प्रमोटर्स हिस्सा बिक्री करंगे.
ऑफर फॉर सेल में हिस्सा बिक्री करेंगे
आईपीओ में एएचवीएफ II होल्डिंग्स सिंगापुर II प्राइवेट लिमिटेड, एपिस ग्रोथ II (हिबिस्कस) प्राइवेट लिमिटेड, लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (विकास श्रीवास्तव के माध्यम से) और ओटर लिमिटेड जैसे मौजूदा स्टेकहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल में हिस्सा लेंगे. फ्रेश इश्यू से मिलने वाले फंड का उद्देश्य भविष्य की उधार गतिविधियों के लिए कंपनी की कैपिटल को मजबूत करना है.

हीरो फिनकॉर्प का कारोबार
हीरो फिनकॉर्प की स्थापना दिसंबर 1991 में हीरो होंडा फिनलीज लिमिटेड के रूप में की गई थी. यह एक डायवर्सिफायड फाइनेंस सर्विसेज कंपनी है, जोकि तरह-तरह के फाइनेंशियल सॉल्युशंस ऑफर करती है. इनमें टू-व्हीलर के लिए फाइनेंस, अफोर्डेबल रेजिडेंशियल लोन, एजुकेशन लोन और SME लोन भी शामिल है.
हीरो ग्रुप की कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
हीरो फिनकॉर्प ने FY2025 की पहली 3 तिमाहियों के दौरान लोन राइट-ऑफ में 80% की ग्रोथ दर्ज की. यह आंकड़ा पिछले साल के 1,214.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,180.9 करोड़ रुपए हो गया. इसके अलावा 1,874.73 करोड़ रुपए के 2.95 लाख से अधिक राइट-ऑफ लोन केवल 49.85 करोड़ रुपए में बेचे गए.
30 सितंबर, 2024 तक हीरो फिनकॉर्प की एसेट अंडर मैनेजमेंट का वैल्यू 53,642 करोड़ रुपए था. कंपनी का मकसद आईपीओ से हासिल रकम का इस्तेमाल अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने और अपने लोन ऑपरेशंस का सपोर्ट करने के लिए करना है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications