नयी दिल्ली। कनेक्टेड वाहनों की मांग में तेजी आती जा रही है। इसी के मद्देनजर देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने "हीरो कनेक्ट" नाम से एक नया क्लाउट आधारित सॉल्यूशन पेश किया है, जो आपको शानदार राइडिंग अनुभव देगा। हीरो कनेक्ट शुरुआत में 4 मॉडलों में पेश किया जायेगा, जिनमें एक्सपल्स 200, प्लेजर+ पैशन एक्सप्रो और एचएफ डीलक्स शामिल हैं। बाद में इसे हीरो सभी मॉडलों के लिए शुरू करेगी। हीरो कनेक्ट एक ऐप है, जिसका एक साल का सब्सक्रिप्शन 4999 रुपये (टैक्स सहित) में मिलेगा। शुरुआत में यह दिल्ली, नोएडा और पुणे में चुनिंदा डीलरों के पास मिलेगा। हीरो के अनुसार इस टेक्नोलॉजी और अधिक मॉडल पर उपलब्ध कराया जाएगा और अन्य शहरों में इसका विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

मोबाइल होगा मोटरसाइकिल से कनेक्ट
हीरो कनेक्ट के जरिये आपका मोबाइल आपकी मोटरसाइकिल से कनेक्ट होगा। हीरो मोटोकॉर्प के एक बड़े अधिकारी ने कहा है कि XPulse 200, राइडर को मोबाइल फोन के माध्यम से कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पहली मोटरसाइकिल, के बाद Hero Connect नये लेवल की कनेक्टिविटी देती है। इस नई क्लाउड-सक्षम सेवा के साथ कंपनी का उद्देश्य अपने ग्राहकों के राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षित और स्मार्ट बनाना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाइव ट्रैकिंग, टॉपअप अलर्ट, टो अवे अलर्ट, जियो फेंस अलर्ट, स्पीड अलर्, आदि जैसी सुविधाओं के माध्यम से सिक्योरिटी और सेफ्टी प्रदान करने के अलावा हीरो कनेक्ट राइडिंग के दौरान या कहीं पार्किंग के समय सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
टेलीमैटिक्स हार्डवेयर का उपयोग
बता दें कि हीरो कनेक्ट में बिल्ट-इन सिम के साथ टेलीमैटिक्स हार्डवेयर का उपयोग किया गया है। यह सिम ही आपकी बाइक में सुरक्षित ढंग से फिट हो जाती है। ऐप्लीकेशन और डिवाइस के बीच कम्युनिकेशन के लिए यह सेल्युलर नेटवर्क का उपयोग करता है। क्लाउड डेटा को स्टोर करेगा और ऐप को क्लाउड से जानकारी मिलेगी, जो आपको मोबाइल पर दिखेगी। आप और आपकी गाड़ी कहीं भी हों, आप दोनों हमेशा कनेक्टेड रहेंगे।
यह भी पढ़ें - Hero की मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की पूरी प्राइस लिस्ट, यहां जानिये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications