February Bike Sales: साल 2024 का दूसरा यानी फरवरी का महीना इस बार बाइक सेल के लिहाज से काफी बेहतरीन रहा है। हमेशा की तरह किफायती और लो मेंटेनेंस बाइक बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा यूनिट्स बची हैं और टॉप पर रही है। इस दौरान होंडा मोटरसाइकिल की भी जबरदस्त डिमांड मार्केट में देखने को मिली है और यह हीरो मोटोकॉर्प के बाद दूसरे नंबर पर है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने फरवरी महीने की रिपोर्ट पेश करके बताया है कि कौन सी कंपनी की बाइक कितनी बिकी है। इस आर्टिकल में हम आपको सभी लीडिंग बाइक कंपनी की फरवरी महीने की सेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

टॉप पर रही Hero Motocorp की सेल्स
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2024 के फरवरी महीने में हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा 41,47,008 यूनिट्स की बिक्री की गई है। यह 1 साल पहले साल 2023 के फरवरी महीने में हुई 3,60,165 यूनिट्स की बिक्री से कहीं ज्यादा है। अगर बात करें इस फाइनेंशियल ईयर की तो अब तक हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा 45,90,094 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
Honda की सेल्स भी रहे दमदार
होंडा कंपनी ने भी जबरदस्त पर्फॉर्मेंस दिखाई है। हीरो मोटोकॉर्प के बाद सबसे ज्यादा होंडा बाइक्स की बिक्री फरवरी के महीने में दर्ज की गई है। मिल रहे आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में होंडा के द्वारा 1,84,184 यूनिट्स गाड़ियां बेची गई है। वहीं साल 2023 में फरवरी के महीने के दौरान कंपनी के द्वारा सिर्फ 37,957 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
Bajaj Auto की क्या रही है बिक्री
बजाज ऑटो सेल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फरवरी के महीने में 1,55,107 यूनिट्स बिक्री दर्ज की है। यह पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। फरवरी 2023 के दौरान बजाज ऑटोमोबाइल्स ने कुल 1,17,665 यूनिट्स की बिक्री की थी। बात की जाए फाइनेंशियल ईयर 2024 कि तो इस दौरान अब तक बजाज के द्वारा 19,53,551 यूनिट्स गाड़ियां बेची जा चुकी हैं।
TVS की फरवरी सेल्स रिपोर्ट
टीवीएस एक ऐसी बाइक कंपनी है जो बढ़िया एवरेज देने वाली सस्ती बाइक से लेकर, रेसिंग सेगमेंट में अपाचे आरटीआर 310 सीसी तक की दमदार और किफायती बाइक्स बचने के लिए जाना जाता है। इस बार फरवरी के महीने में टीवीएस के द्वारा 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।
Royal Enfield की बिक्री
इंडिया में क्लासिक क्रूजर बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड के द्वारा भी फरवरी के महीने में बेहतरीन सेल्स परफॉर्मेंस देखने को मिली है। उलट बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने फरवरी 2024 में 67,922 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की है। जो पिछले साल के इस फरवरी के महीने में 64,436 यूनिट्स की थी। जबरदस्त पावर और शानदार लुक्स के साथ महंगी कीमत की वजह से रॉयल एनफील्ड बाइक की बिक्री दूसरी बाइक्स के मुकाबले थोड़ी कम रहती है। लेकिन इस कंपनी ने बाइक की मार्केट में अपना अलग औरा सेट कर रखा है।
Yamaha Motors का कैसा रहा प्रदर्शन
बाइक बनाने वाली जानी-मानी कंपनी यामाहा मोटर्स के द्वारा फरवरी में 35476 यूनिट्स बाइक की बिक्री की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल यामाहा की सेल में 4000 यूनिट्स से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है। मोटर की बिक्री में कोई खास तेजी देखने को नहीं मिली है और फरवरी से लेकर अब तक यामाहा ने 3,82,600 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications