Hero Moto Price Hike: देश में टू-व्हीलर गाड़ी बनाने वाली दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. ऑटो कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी. इसके तहत चुनिंदा मॉडल्स पर भाव बढ़ा दिए जाएंगे. कंपनी की ओर से बढ़ाई हुई नई कीमतें 1 जुलाई से ही लागू हो जाएंगी. कीमतों को लेकर ताजा ऐलान के बाद BSE पर शेयर करीब आधे फिसदी की मजबूती के साथ 5480 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा.
महंगी हो जाएंगी हीरो की गाड़ियां
एक्सचेंज फाइलिंग में हीरोमोटो कॉर्प ने कहा कि गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमतों में ऐलान किया है. इसके तहत मोटरसाइकल और स्कूटर की कीमतों में इजाफा किया गया है. कंपनी ने चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों में 1500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है.
ऑटो कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कमोडिटीज की कीमतों की वजह से गाड़ियों के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया गया है. इससे पहले कंपनी ने पिछले साल यानी 2023 में स्कूटर और बाइक के कुछ मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमत इजाफा किया था. तब कीमतों में करीब 1.5% तक की बढ़ोतरी की गई थी. ये दाम 3 जुलाई 2023 से बढ़ा दिए गए थे.

टाटा मोटर्स ने भी बढ़ाई कीमतें
टाटा मोटर्स ने भी 1 जुलाई से चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया. इसके तहत कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में इजाफा किया. 1 जुलाई 2024 से कमर्शियल वाहन के दाम बढ़ जाएंगे. इसके तहत कमर्शियल वाहन की कीमतों में 2% तक का इजाफा हो जाएगा. टाटा ग्रुप की कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान महंगे कमोडिटीज की वजह से किया. कंपनी ने इससे पहले एक फरवरी 2024 से कीमतों को 3 फीसदी बढ़ाया था
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications