अगर आप भी गाड़ी खरीदने का अभी बना रहे हैं, तो बजट बढ़ा लीजिए. क्योंकि टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प ने चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. बढ़ी हुई कीमतें 1 जुलाई से ही लागू हो जाएंगी. कमोडिटीज प्राइसेज बढ़ने की वजह से दोनों कंपनियों ने गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. ऐसे में इन दोनों ब्रांड्स की गाड़ी खरीदने जा रहे ग्राहकों को बजट बढ़ाना पड़ेगा. तो चलिए जानते हैं कि इन दिग्गज ऑटो कंपनियों ने किन-किन मॉडल्स के दाम में इजाफा किया है...
हीरो मोटो ने बढ़ाई कीमतें
देश की दिग्गज टू-व्हीलर ऑटो कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ाने का ऐलान किया. इसके तहत 1 जुलाई से चुनिंदा मॉडल्स पर भाव बढ़ा दिए जाएंगे. हीरोमोटो कॉर्प की ओर से बढ़ाई गई कीमतों से एक्स-शोरूम मॉडल्स पर लागू होंगे. यानी ऑटो कंपनी के मोटरसाइकल और स्कूटर कल से महंगे हो जाएंगे. कंपनी ने बताया कि चुनिंदा गाड़ियों के मॉडल्स की कीमतों में 1500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है.
इन मॉडल्स पर देना होगा ज्यादा पैसा
हीरो मोटोकॉर्प के इन मॉडल्स की कीमत बढ़ी. इसके तहत बाइक HF 100, HF Deluxe, Splendor+, Splendor+ XTEC, Splendor+ XTEC 2.0, Passion+, Passion XTEC, Glamour, Glamour XTEC, Super Splendor, Super Splendor XTEC, Xtreme 125R, Xtreme 160R, Xtreme 160R 4V, Xtreme 200S 4V, Xpulse 200 4V, Xpulse 200T 4V, Karizma XMR and Mavrick 440 और स्कूटर में Pleasure+ XTEC, Xoom, Destini Prime and Destini 125 XTEC शामिल हैं.

टाटा मोटर्स ने दिया झटका
टाटा ग्रुप की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने भी चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके तहत कमर्शियल व्हीकल्स के दाम बढ़ेंगे. कंपनी की ओर से बढ़ाई गई नई कीमतें 1 जुलाई से ही लागू हो जाएंगी. टाटा मोटर्स ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में कमर्शियल व्हीकल के दाम में इजाफा किया था. फिर 2024 में फरवरी में कारों की कीमतों में इजाफा किया. इसके तहत कीमतों में 3% की बढ़ोतरी किया था.
टाटा मोटर्स ने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी की वजह कमोडिटी प्राइसेज का बढ़ना है. कीमतों में बढ़ोतरी कर कंपनी इसका प्रेशर घटाएगी. नई दरें देशभर में लागू होंगी. इसके तहत अलग-अलग वेरियंट और मॉडल के दाम बढ़ेंगे. टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल में ट्रक, बस समेत स्मॉल ट्रक्स शामिल हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications