Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी सोमवार, 15 सितंबर को बाजार नियामक को दी गई।

Hero Motors IPO के बारे में
ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी का टारगेट नए इक्विटी इश्यू और बिक्री प्रस्ताव (OFS) के माध्यम से 1,200 करोड़ रुपये जुटाना है। 800 करोड़ रुपये के नए इश्यू का यूज कई उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, जिसमें 285 करोड़ रुपये का लोन चुकाना, गौतम बुद्ध नगर प्लांट में उपकरणों के लिए पूंजीगत खर्च के लिए 237 करोड़ रुपये, संभावित अधिग्रहणों के लिए पैसे जुटाना और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतें शामिल हैं।
400 करोड़ रुपये के OFS में ओपी मुंजाल होल्डिंग्स से बेचे जाने वाले 390 करोड़ रुपये के शेयर और भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स द्वारा बेचे जाने वाले 5-5 करोड़ रुपये के शेयर शामिल होंगे। वर्तमान में, प्रमोटरों के पास कंपनी में 91.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य वाले इस आईपीओ में 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 35% खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए रिजर्व होगा। हीरो मोटर्स 160 करोड़ रुपये तक के प्री-IPO प्लेसमेंट का विकल्प भी चुन सकती है, जिससे नए इश्यू का आकार उसी के अनुसार कम हो जाएगा।
Hero Motors IPO के रजिस्ट्रार
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और जेएम फाइनेंशियल बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है।
हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के चचेरे भाई पंकज मुंजाल के नेतृत्व में, हीरो मोटर्स ने सबसे पहले अगस्त 2024 में 900 करोड़ रुपये के IPO के लिए आवेदन किया था, उसके बाद जुलाई 2025 में 1,200 करोड़ रुपये का विस्तारित प्रस्ताव फिर से अप्लाई किया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications