नयी दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। भारतीय बाजार में हीरो की कई बाइकें काफी पसंद की जाती हैं। इनमें स्प्लेंडर और पैशन शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों ही बाइकों के कई वेरिएंट लॉन्च किए हैं। हीरो पैशन प्रो कंपनी की पैशन का नया वर्जन है, जिसे ये बीएस-6 इंजन के साथ भी लॉन्च कर चुकी है। हीरो पैशन प्रो एक खूबसूरत लुक वाली दमदार बाइक है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 67,608 रु है, जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए 70 हजार रु से अधिक तक जाती है। मगर आप इस बाइक के सेकंड हैंड मॉडल को केवल 25000 रु में खरीद सकते हैं।
कहां से खरीदें सेकंड हैंड बाइक
यदि आपका बजट कम है और आप बाइक खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड ऑप्शन पर विचार जरूर करें। वे लोग जो पहली बार बाइक खरीद रहे हैं उनके लिए सेकंड हैंड बाइक इसलिए भी बढ़िया साबित हो सकती है क्योंकि इससे वे अनुभव हासिल कर सकेंगे। वैसे भी इस समय पेट्रोल की कीमतें बहुत ज्यादा हैं। इसलिए कम पैसे खर्च करना अच्छा रहेगा। आप पैशन प्रो का सेकंड हैंड मॉडल ड्रूम से खरीद सकते हैं।
क्या है ड्रूम
ड्रूम एक सेकंड हैंड बाइक प्लेटफॉर्म है। यहां से आप पैशन प्रो के अलावा और भी ढेर सारी सेकंड हैंड बाइकों में से अपना पसंदीदा मॉडल चुन सकते हैं। जहां तक इस समय उपलब्ध सेकंड हैंड हीरो पैशन प्रो का सवाल है तो ये आपको ड्रूम पर 25000 रु में मिल जाएगी। उपलब्ध मॉडल 100 सीसी इंजन वाली है। बाइक को पहला मालिक बेच रहा है। यानी ये एक ही व्यक्ति के पास रही है।
ऐसे होगी बाइक के लिए डील
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप ड्रूम वेबसाइट से बाइक के लिए डील करना चाहें तो आपको पहले रिफंडेबल टोकन अमाउंट जमा करना पड़ेगा। रिफंडेबल का मतलब है कि यदि डील न हो तो आपको ये पैसा वापस मिल जाएगा। नयी पैशन प्रो में कई नये फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस बाइक की कीमत 67-70 हजार रु के दायरे में है। यदि आप हीरो की कोई नयी बाइक खरीदना चाहते हैं तो हम यहां आपको कंपनी की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट भी बताते हैं।
हीरो मोटरसाइकिलों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
70 हजार रु से ज्यादा कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो ग्लेमर आई3एस : शुरुआती कीमत 71,300 रु
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 99400 रु
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : शुरुआती कीमत 91,900 रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 93000 रु। हीरो एक्सपल्स 200 की कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है। ये हीरो की इकलौती बाइक है, जिसकी कीमत 1 लाख रु से अधिक है।
65 से 70 हजार रु तक की मोटरसाकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 : शुरुआती कीमत 66,845 रु
- हीरो पैशन प्रो 110 : शुरुआती कीमत 67400 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 71078 रु
- हीरो ग्लेमर एफआई : शुरुआती कीमत 71900 रु
65 हजार रु से कम दाम वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 61785 रु
- हीरो पैशन प्रो आई3एस : शुरुआती कीमत 64,990 रु
हीरो की सबसे कम दाम वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 50200 रु
- हीरो पैशन एक्सप्रो : शुरुआती कीमत 67400 रु
- हीरो एचएफ डीलक्स आई3एस : 61225 रुपये रु से शुरु
60 हजार रु से ज्यादा कीमत वाले स्कूटर
- हीरो माएस्ट्रो एज 110 : शुरुआती कीमत 61950 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 66960 रु
- हीरो माएस्ट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 71523 रु
60 हजार रु से कम कीमत वाले स्कूटर
- हीरो ड्यूट : शुरुआती कीमत 49,972 रु
- हीरो प्लेजर : शुरुआती कीमत 57,300 रु
- हीरो प्लेजर+ 110 : शुरुआती कीमत 60214 रु
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications