नई दिल्ली, अगस्त 29। अगर आप बजट की कमी के चलते नयी बाइक नहीं खरीद पा रहे हैं, तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। बजट कम हो तो दो तरीकों से बाइक खरीदी जा सकती है। पहला कि आप पुराना मॉडल खरीदें और दूसरा ईएमआई पर। अकसर पुरानी चीज में कोई न कोई कमी निकलती है, जो आपका खर्च बढ़ा सकती है। इसलिए बेहतर है नयी बाइक खरीदें। आपके पास ईएमआई पर बाइक खरीदने का ऑप्शन है। बता दें कि भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती बाइकों में स्प्लेंडर प्लस शामिल है। इस बाइक का नया मॉडल आपको 63,750 रुपये से लेकर 69,060 रुपये तक में मिल जाएगा। अगर आपका बजट कम है तो आप आप सिर्फ 7685 रु की डाउन पेमेंट देकर बाइक खरीद कर घर ला सकते हैं।
देश भर में पसंद की जाने वाली बाइक
हीरो स्प्लेंडर को देश भर में खूब पसंद किया जाता है। इस बाइक की गिनती देश में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिलों में होती है। इस बाइक को शहरों और गांवों दोनों जगह खूब पसंद किया जाता है। ऑफिस वालों के लिए यह बाइक काफी उचित है, क्योंकि इसकी माइलेज काफी अधिक होती है। इससे एक ही शहर में ट्रेवल करने वालों का खर्च कम रहता है।
ईएमआई कितनी होगी
आपको स्प्लेंडर प्लस पर बैंक से लोन मिल जाएगा। यदि आप 7685 रु की डाउन पेमेंट देकर बाइक घर लाना चाहते हैं तो आपको हर महीने 2,469 रुपये की ईएमआई भरनी होगी। आपकी लोन की अवधि 36 महीने होगी। ध्यान रहे कि लोन पर 9.7 प्रतिशत की ब्याज दर होगी। यदि आप अधिक डाउन पेमेंट और ईएमआई बढ़वाएं तो लोन अवधि कम हो जाएगी।
अलग-अलग बैंकों में कम-ज्यादा ब्याज दर
हालांकि आपकी ईएमआई इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपको लोन किस बैंक से मिला है। क्योंकि बाइक पर ब्याज दर अलग-अलग बैंकों में कम-ज्यादा होती है। दूसरे आप अधिक डाउन पेमेंट दें तो आप कम लोन लेंगे, जिससे ब्याज राशि कम होगी और नतीजे में आपकी ईएमआई घट जाएगी। एक और बात बाइक के अलग-अलग मॉडल के हिसाब से भी ईएमआई और लोन कम ज्यादा हो सकता है।
कैसा है इंजन
स्प्लेंडर बीएस6 में पुराना 97.2 सीसी का स्लोपर इंजन दिया गया है, लेकिन अब इसे स्टैंडर्ड रूप में फ्यूल इंजेक्शन मिलता है। ये इंजन 8.01 का पीएस और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के फोर-स्पीड ट्रांसमिशन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जानिए बाकी फीचर्स
ब्रेक के लिए फ्रंट में ड्रम और रियर में भी ड्रम ब्रेक है। इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। बाइक में ट्यूबलेस टायर हैं। हीरो मोटोकॉर्प, जिसे पहले हीरो होंडा के नाम से जाना जाता था, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। कंपनी दुनिया में सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता है। इसके पास और भी दमदार बाइकें हैं। भारत के दोपहिया उद्योग में इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 37% से अधिक है। हीरो होंडा की शुरुआत 1984 में भारत के हीरो साइकिल्स और जापान की होंडा के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में हुई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications