नयी दिल्ली। दूध की जरूरत कई चीजों में होती है। चाय-कॉफी के अलावा पनीर, खोया और घी जैसे उत्पाद तैयार करने में दूध का इस्तेमाल होता है। भारत में दूध की काफी खपत है। मगर क्या आपने क्या कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि भारत में आखिर दूध का कितना उत्पादन होता है? या भारत के अलावा वे कौन से देश हैं जहाँ दूध का बहुत ज्यादा उत्पादन होता है। अगर आपने इस बात पर कभी ध्यान नहीं दिया है तो हम आपको बताने जा रहे हैं उन मुख्य देशों के बारे में जो एक वर्ष में सबसे अधिक दूध का उत्पादन करते हैं। आपको जान कर हैरानी और खुशी भी हो सकती है कि दूध उत्पादन के मामले में भारत पहले नंबर पर है। भारत हर साल पूरी दुनिया के उत्पादन में 22 फीसदी योगदान देता है। वहीं 2018 के आँकड़ों के मुताबिक भारत का डेयरी उद्योग 5.6 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। आपको बता दें कि भारत ने 2018 में दुनिया में सबसे अधिक 18.61 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया था। आइये जानते हैं इस सूची में और कौन-कौन से देश हैं।
कहाँ है अमेरिका इस मामले में
भारत के बाद दूसरे नंबर पर कोई देश नहीं बल्कि यूरोपीय संघ है। यूरोपीय संघ के देशों ने मिल कर 2018 में कुल 16.73 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया था। वहीं तीसरे नंबर पर है अमेरिका। आँकड़ों के मुताबिक अमेरिका ने 2018 में 9.86 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया था। देशों के मामले में भारत के बाद अमेरिका का ही नंबर है। इस मामले में चौथे नंबर पर है पाकिस्तान। पाकिस्तान में भी दूध का काफी उत्पादन होता है। 2018 में पाकिस्तान में 4.56 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ था।
ब्राजील और चीन है लिस्ट में शामिल
दुनिया में सबसे अधिक दूध का उत्पादन करने वालों की लिस्ट में ब्राजील और सबसे अधिक आबादी वाला चीन भी शामिल है। इस मामले में ब्राजील चीन से आगे है। पांचवे नंबर पर ब्राजील है, जिसने पिछले साल 3.55 करोड़ टन का उत्पादन किया था। वहीं छठे नंबर पर चीन रहा। चीन ने 2018 में 3.16 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया था। वहीं दुनिया का क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा देश रूस दूध उत्पादन के मामले में सातवें नंबर है, जिसने पिछले साल 3.15 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया था।
तुर्की और न्यूजीलैंड भी हैं शामिल
दुनिया में सबे अधिक दूध का उत्पादन करने वाले देशों की सूची में तुर्की और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। इस लिस्ट में रूस के बाद आठवें नंबर पर तुर्की है, जिसने पिछले साल 2.28 करोड़ टन का उत्पादन किया था। वहीं नौवें नंबर पर है न्यूजीलैंड। एक छोटा देश होने के बावजूद न्यूजीलैंड ने पिछले साल 2.14 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया था।
यह भी पढ़ें - शेयर बाजार : जानिए 2019 की सबसे तगड़ी 11 गिरावटें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications