
Hindalco's Fourth Quarter Financial Results: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस बार खराब वित्तीय परिणाम पेश किए हैं। कंपनी के अनुसार 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 37 प्रतिशत घटकर 2,411 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का 2021-22 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 3,860 करोड़ रुपये रहा था।
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल कमाई 56,209 करोड़ रुपये रही है। वहीं इसी दौरान खर्च 53,372 करोड़ रुपये का रहा। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में क्रमश: 56,057 करोड़ रुपये और 51,026 करोड़ रुपये का था।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मार्च में समाप्त तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ भी काफी खराब रहा है। चौथी तिमाही में यह 48 फीसदी की गिरावट के साथ 832 करोड़ रुपये पर आ गया है। यह लाभ पिछले साल की समान तिमाही में 1,601 करोड़ रुपये था।
वहीं चौथी की बात की जाए तो इसमें कंपनी का परिचालन से राजस्व 5 फीसदी बढ़कर 19,995 करोड़ रुपये हो गया। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 18,969 करोड़ रुपये था।
हिन्डाल्को की सहायक कंपनी नोवेलिस ने जरूर अच्छी वित्तीय परिणाम पेश किए हैं। इसी दौरान नोवेलिस ने 175 मिलियन डालर की शुद्ध आय के साथ 82 फीसदी की वृद्धि के साथ तिमाही-दर-तिमाही प्रदर्शन में सुधार किया है। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में नोवेलिस का राजस्व सालाना आधार पर 8 फीसदी की गिरावट के साथ 4.4 अरब डॉलर रहा है।

कंपनी के बोर्ड ने मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की भी सिफारिश की है।
बुधवार को एनएसई पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 0.83 फसदी की गिरावट के साथ 406.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज कंपनी के शेयर ने दिन के दौरान 403.60 रुपये का लो स्तर और 410.50 रुपये का हाई स्तर बनाया था।
जहां तक हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की बात है तो यह राजस्व के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमिनियम कंपनी है। यह देश की आधे से ज्यादा तांबा जरूरतों को पूरा करती है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications