HAL Deal: इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) ने शुक्रवार को जानकारी देकर बताया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) के मैन्युफैक्चरिंग करने का अधिकार मिल गया है।

इतने करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट
₹511 करोड़ के टेंडर में HAL ने टॉप बिडर बनकर ये कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। अब HAL देश में स्मॉल सैटेलाइट को लॉन्च करने वाले SSLV रॉकेट को मैन्युफैक्चर करेगी, जिससे भारत की स्पेस कैपेबिलिटी और भी मजबूत होंगी।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस टेंडर में HAL ने दो अन्य दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। इसमें एक अल्फा डिज़ाइन टेक्नोलॉजीज (जिसके साथ Agnikul Cosmos और Walchand Industries शामिल थे) और दूसरी ओर भारत डायनेमिक्स (जो Skyroot Aerospace, BHEL और Keltron के साथ थी) ने भी बोली लगाई थी। लेकिन कई महीनों की तकनीकी और वित्तीय जांच के बाद HAL को विजेता घोषित किया गया।
IN-SPACe के चेयरमैन ने दी ये जानकारी
IN-SPACe के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका ने इस करार को भारत के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बताया है। उन्होंने कहा, "यह पहली बार है जब किसी स्पेस एजेंसी ने एक लॉन्च व्हीकल की पूरी तकनीक किसी कंपनी को ट्रांसफर की है। अब HAL के पास SSLV को पूरी तरह से खुद बनाने, उसका मालिकाना हक रखने और कमर्शियल लॉन्च करने की कैपिसिटी होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि यह एग्रीमेंट भारत की $44 बिलियन की ग्लोबल स्पेस इकोनॉमी में हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।
SSLV (स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) तकनीक का ट्रांसफर एक समझौते के जरिए किया जाएगा, जिसमें HAL, ISRO, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और IN-SPACe शामिल होंगे।
इस समझौते के तहत HAL को न केवल SSLV तकनीक सौंपी जाएगी, बल्कि अगले दो सालों में दो SSLV लॉन्च करने के लिए ISRO की ओर से पूरी ट्रेनिंग और नेचर भी दिया जाएगा। इसका फोकस HAL को इस तकनीक का बेहतर उपयोग करने और स्वतंत्र रूप से लॉन्च सर्विसेस देने में सक्षम बनाना है।
कंपनी के शेयर्स में हलचल
इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर्स में बढ़त देखने को मिली। बीएसई पर शुक्रवार को HAL के शेयर्स 1.46% की उछाल के साथ 4971.95 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए हैं। कंपनी के शेयर्स आज 4948.75 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे और 4982.95 रुपये का हाई लेवल बनाया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications