बेंगलुरू। एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस (एचसीसीबी) ने कोरोना महामारी के दौरान डिजिटल इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें देश के अग्रणी बिजनेस स्कूलों के छात्रों को मौका दिया जा रहा है। यह जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है।

कंपनी ने दी जानकारी
कंपनी के कार्यकारी निदेशक व मानव संसाधन प्रमुख इंद्रजीत सेनगुप्ता ने एक बयान में कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान यह मुश्किल लग रहा था, लेकिन एचसीसीबी ने पूरी तरह से डिजिटल माध्यम को अपनाया, क्योंकि यह बिजनेस स्कूल के छात्रों के कॅरियर का सवाल है। लेकिन अहम बात यह है कि हम अपने कार्यक्रम की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते थे, जिसे हमने बड़ी मेहनत से डिजाइन और विकसित किया है। सही काम करना हमारे लिए मायने रखता है।
वर्चुअल समर इंटर्नशिप प्रोग्राम
कंपनी कहा है कि एचसीसीबी के वर्चुअल समर इंटर्नशिप प्रोग्राम में काम करते हुए प्रशिक्षण, किसी वास्तविक कारोबारी समस्या से निपटना, ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शुरुआत से अंत तक समाधान और सीनियर लोगों के साथ परस्पर संवाद, ऑनलाइन मार्गदर्शन, डेटा विश्लेषण तथा प्रोजेक्ट के रिव्यू शामिल हैं।
लॉकडाउन के चलते हैं दिक्कतें
कंपनी का कहना है कि लॉकडाउन के चलते दिक्कतें हैं, लेकिन कंपनी ने रास्ता निकाला है। अगर सभी छात्रों को कैंपस में बुलाया जाएगा तो उनको भी दिक्कत होगी और कंपनी के लिए भी सोशल डिस्टेसिंग के साथ ट्रेनिंग देने में दिक्कत होती। यही कारण है कि यह नया टूल विकसित किया गया है। यह छात्रों को पूरी तरह से ट्रेंड करेगा।
यह भी पढ़ें : Lockdown के बाद Jobs के नाम पर बढ़ रही ठगी, जानें बचने का तरीका
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications