Hindustan Zinc OFS: वेदांता लिमिटेड ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के 13.37 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचने का ऐलान किया है, जो कुल इक्विटी का 3.17% है. OFS के लिए फ्लोर प्राइस 486 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. यह बुधवार यानी 14 अगस्त को हिंदुस्तान जिंक के बंद भाव से 15% कम है. बता दें कि इस फ्लोर प्राइस पर 13.37 करोड़ शेयरों की बिक्री से अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता को करीब 6,500 करोड़ रुपए मिलेंगे.
OFS में स्टेक सेल की प्लानिंग
हिंदुस्तान जिंक का OFS 16 अगस्त को शुरू होगा और 19 अगस्त को बंद हो जाएगा. OFS में बिक्री के लिए बेस साइज 5.14 करोड़ शेयर यानी कुल इक्विटी का 1.22% है. जिसमें एक्सट्रा 8.23 करोड़ शेयर या कुल इक्विटी का 1.95% बेचने का ऑप्शन है. जानकारी के लिए बता दें कि हिंदुस्तान जिंक का OFS 16 अगस्त से नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा. फिर 19 अगस्त को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा.
एक्सचेंज फाइलिंग में हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि कंपनी 20 अगस्त को होने वाली अपनी बोर्ड मीटिंग के दौरान दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी. जून के अंत तक वेदांता के पास हिंदुस्तान जिंक में 64.92% हिस्सेदारी थी.

Hind Zinc में किसकी-कितनी है हिस्सेदारी?
हिंदुस्तान जिंक में वेदांता के अलावा भारत सरकार के पास 29.54%, LIC के पास 2.76% और भारत के म्यूचुअल फंड के पास केवल 0.06% हिस्सेदारी है. रिटेल निवेशकों के पास कुल 1.51% की हिस्सेदारी है. बता दें कि वेदांता ने हाल ही में संस्थागत शेयर बिक्री (QIP) के जरिए जुटाए गए 8,500 करोड़ रुपए का इस्तेमाल करके अपनी सब्सिडियरी कंपनी के कुछ गिरवी रखे शेयरों को मुक्त किया था.
ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने कहा कि इस OFS में मिली रकम का इस्तेमाल वेदांता कर्ज भुगतान के लिए करेगी. FY25 में वेदांता पर 1.2 बिलियन डॉलर और वेदांता रिसोर्सेज पर 1 बिलियन डॉलर की कर्ज देनदारियां हैं. हिंदुस्तान जिंक का शेयर 14 अगस्त को 0.7% की गिरावट के साथ 576 रुपए पर बंद हुए. वेदांता का शेयर भी बुधवार को 0.6% की गिरावट के साथ 420 रुपए पर बंद हुआ था.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications