Hindustan Zinc Q2 Results: शेयर बाजार में रिजल्ट्स सीजन चल रहा है. बाजार में लिस्ट कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने भी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को जुलाई से सितंबर के दौरान 2327 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. दमदार नतीजों के चलते शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है. BSE पर शेयर करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 510 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
हिंदुस्तान जिंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 2327 करोड़ रुपए हो गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 1729 करोड़ रुपए था. इस दौरान आय में 21 फीसदी की उछाल दर्ज की गई.
आय में करीब 21 फीसदी की बढ़त
वेदांता ग्रुप की कंपनी ने बताया कि Q2FY25 में आय 8,004 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 6,619 करोड़ रुपए रही थी. कंपनी के बोर्ड ने सेरेंटिका रिन्यूएबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यानी एसआरआईपीएल में 26 फीसदी इक्विटी स्टेक के लिए 327 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है.

हिंदुस्तान जिंक ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA सितंबर तिमाही में 31 फीसदी बढ़ा है, जोकि जुलाई से सितंबर के दौरान 4123 करोड़ रुपए रही. पिछले साल की सितंबर तिमाही में कामकाजी मुनाफे का आंकड़ा 3139 करोड़ रुपए थी. इस दौरान मार्जिन में जोरदार उछाल देखने को मिला है.
मार्जिन में 380bps का जोरदार उछाल
कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में मार्जिन 380 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा है, जोकि 50 फीसदी हो गया है. पिछले साल की समान तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का मार्जिन 46.2 फीसदी था.
मार्जिन में बढ़ोतरी की वजह सिल्वर के वॉल्युम में बढ़ोतरी और जिंक के लिए प्रोडक्शन कॉस्ट घटना रहा. दमदार नतीजों के बाद शेयर में तेजी देखने को मिल रही. शेयर सवा फीसदी उछल गया है, जोकि 2024 में अब तक 60 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज करा चुका है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications