Hind Zinc Share Price: शेयर बाजार में आज 18 जून 2025 को दायरे में कारोबार हो रहा है. शेयर बाजार की हलचल चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें वेदांता ग्रुप का शेयर हिंदुस्तान जिंक भी फोकस में है, जोकि सुबह के कारोबार में 7 फीसदी तक फिसल गया है. की गिरावट आई. शेयर का भाव 452.5 रुपए तक फिसल गया है. शेयर में यह गिरावट वेदांता की ओर से बुधवार को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 1.71 फीसदी या 7.2 करोड़ शेयरों को लगभग 3,323 करोड़ रुपए में बेचने के बाद हुई.
हिन्दुस्तान जिंक के शेयरों में गिरावट का कारण
वेंदांता की ओर से इस डील के लिए फ्लोर प्राइस 460.5 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था, जो NSE पर हिंदुस्तान जिंक के पिछले क्लोजिंग प्राइस 485.95 रुपए से 5 फीसदी कम था. BSE के आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर, 2024 तक वेदांता के पास कंपनी की 63.42 फीसदी हिस्सेदारी थी.
जिंक मेटल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना
राजस्थान में नया एकीकृत जिंक मेटल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिसमें देबारी में 250 ktpa का स्मेल्टर और विस्तारित खनन परिचालन शामिल होंगे. डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और सिटी इस ब्लॉक डील के बैंकर हैं.

मंगलवार को हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे उनकी 5 दिनों की गिरावट और बढ़ गई. इस अवधि के दौरान स्टॉक में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है, जबकि कंपनी ने 12,000 करोड़ रुपये की एक बड़ी विस्तार परियोजना की घोषणा भी की है.
मेटल शेयर का परफॉर्मेंस
सुबह लगभग 9:20 बजे कंपनी के शेयर NSE पर पिछले क्लोज से 6% कम 457 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. पिछले एक सप्ताह में हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं, वेदांता के शेयर 1 फीसदी की तेजी के साथ 464 रुपए पर कारोबार कर रहे थे.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications