HM Electro Mech IPO: आईपीओ मार्केट में आज 24 जनवरी से एक और पब्लिक इश्यू खुल जाएगा. टर्नकी परियोजनाओं में विशेषज्ञता रखने वाली एच.एम. इलेक्ट्रो मेक लिमिटेड में रिेटेल निवेशक बोली लगा सकेंगे. कपनी का टारगेट आईपीओ के जरिए 27.74 करोड़ रुपए तक जुटाना है. इसे बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा. कंपनी पंपिंग मशीनरी की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और चालू करने पर फोकस है.
प्राइस बैंड ₹71-75 प्रति शेयर फिक्स
कुल इश्यू साइज में 36,99,200 इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक का फेस वैल्यू 10 रुपए है. प्राइस बैंड 71 रुपए से 75 रुपए प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. निवेशक 1,600 इक्विटी शेयरों के लॉट में शेयर खरीद सकते हैं. आईपीओ 24 जनवरी, 2025 को खुलेगा और 28 जनवरी, 2025 को बंद होगा.
| कैटेगरी | इक्विटी शेयर |
|---|---|
| क्यूआईबी एंकर भाग | 10,52,800 से अधिक नहीं |
| योग्य संस्थागत खरीदार | 7,02,400 से अधिक नहीं |
| गैर-संस्थागत निवेशक | 5,28,000 से कम नहीं |
| खुदरा व्यक्तिगत निवेशक | 12,30,400 से कम नहीं |
| मार्केट मेकर | 1,85,600 |
फंड का इस्तेमाल और मैनेजर्स
आईपीओ से मिली नेट आय को वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए किया जाएगा. साथ ही सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि कैमियो कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा.

एचएम इलेक्ट्रो मेक का कारोबार
एच.एम. इलेक्ट्रो मेक लिमिटेड ने शुरू में वाटर सप्लाई स्कीम्स से संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर फोकस किया था. फिर आगे कंपनी ने भारतीय रेलवे और अन्य राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ विद्युतीकरण परियोजनाओं में विविधता ला दी है. हाल ही में इसने क्रॉस-कंट्री पाइपलाइनों और जल आपूर्ति परियोजनाओं के लिए सिविल कार्य शामिल ईपीसी परियोजनाओं में एंट्री किया है.
कंपनी पंप, पाइप, ट्रांसफार्मर, मोटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे उत्पाद भी बेचती है. यह आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन रखता है और विद्युत स्थापना कार्यों के लिए गुजरात सरकार द्वारा अधिकृत है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications