HMPV Virus Outbreak New Guidelines: भारत सरकार ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस (HMPV) से जुड़े मामलों के बीच दिशा-निर्देश जारी कर रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और अन्य राज्य सरकारों ने HMPV वायरस से जुड़े संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
स्कूल से लेकर ऑफिस तक जाने वाले सभी बच्चों और बड़ों को इन गाइडलाइन्स के बारे में जरूर जानकारी रखनी चाहिए ताकि आप इस संक्रमण की चपेट में न आएं। तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।

HMPV से सुरक्षा के लिए फॉलों करें ये निर्देश
- सुरक्षित रहने के लिए, खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को ढकना चाहिए। साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोना या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र का उपयोग करना बेहद जरूरी है।
- फ्लू जैसे लक्षण दिखने वाले लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
- यदि आप अस्वस्थ हैं, तो दूसरों के संपर्क में आने से बचें।
- इसके अलावा, हाइड्रेटेड रहना और पोषक तत्वों से भरपूर स्वस्थ आहार लेना व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है। ये टिप्स संक्रमण के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
- फ्लू के लक्षण वाले लोगों से हाथ मिलाने या उनके साथ निकट संपर्क में आने से बचें।
- अलग-अलग टिश्यू का इस्तेमाल करें और उन्हें रूमाल के रूप में दोबारा इस्तेमाल करने से बचें।
- अपने चेहरे को बार-बार न छूना भी महत्वपूर्ण है, खासकर नाक और मुंह को कम से कम छुएं।
- स्वास्थ्य सेवा पेशेवर से परामर्श किए बिना स्व-चिकित्सा करने से मना किया जाता है। चिकित्सा सलाह लेने से उचित उपचार सुनिश्चित होता है और परेशानी कम होती हैं।
तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति की निगरानी करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। इन दिशा-निर्देशों के लागू होने से, सरकार राज्य में एचएमपीवी के फैलाव को रोक पाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications