Holi 2025 Expected Business Generation: होली का त्यौहार देशभर में मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा और होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली पर लोग खाने-पीने के समान से लेकर कपड़ों तक की जमकर शॉपिंग करते हैं। होली पर इस बार शानदार कारोबार होने का अनुमान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक, इस साल होली के त्यौहार पर 60,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। ये अनुमान पिछले साल के 50,000 करोड़ रुपये के आंकड़े से 20 फीसदी अधिक है।

इन सामानों की खरीदारी होती है सबसे ज्यादा (Holi 2025 Business Generation News)
होली के समय पर कुछ खास सामानों की सेल भी बढ़ जाती है। इनमें मिठाइयां, सूखे मेवे, गुब्बारे, वॉटर गन, हर्बल गुलाल शामिल है। बाजारों में इस समय लोग कपड़ों की खरीदारी भी जमकर करते हैं। ऐसे में इनकी सेल्स होली पर ज्यादा हो सकती है। कुर्ता-पायजामा, साड़ी और सलवार सूट आदि की खरीदारी भी होली के त्यौहार पर बढ़ने का अनुमान इस रिपोर्ट में जताया है।
इसके साथ ही, 'हैप्पी होली' लिखी टी-शर्ट की भी बाजार में लगातार मांग देखी जा रही है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवीन खंडेलवाल ने ये भी बताया है कि भारत त्यौहारों का देश है और हर त्योहार या धार्मिक अवसर अनिवार्य रूप से व्यापार को बढ़ावा देता है। होली से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय बिजनेस, छोटे व्यापारियों, और खासतौर से एमएसएमई सेक्टर को अधिक फायदा मिलेगा।
दिल्ली में इतने करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद (Holi 2025 CAIT Report)
सीएआईटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ दिल्ली में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। देशभर में होली पर खास आयोजन होते हैं। दिल्ली में खासकर के कई सारे लोग इस त्यौहार का मजा दोगुना करने के लिए हॉल या बैंक्वेट बुक करते हैं। इसके अलावा प्रवीन खंडेलवाल ने ये भी बताया है कि अभी तक कई जगहों पर होली मिलन समारोह के लिए होटल, रेस्तरां और पब्लिक पार्कों को पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। अकेले दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर 3,000 से अधिक होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में खुशी और उत्साह दिखाई दे रहा है।
इस बार होली पर ट्रेंड में हैं ये पिचकारियां (Holi 2025 Business In India)
प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस साल बाजार में खास तर की पिचकारी और होली के सामान की भरमार देखने को मिल रही है। प्रेशर वाली पिचकारी 100 से 350 रुपये, टैंक स्टाइल वाली पिचकारी 100 से 400 रुपये और फैंसी पाइप वाली पिचकारी भी इस साल ट्रेंड में हैं। बच्चों को स्पाइडर मैन और छोटा भीम जैसे अलग-अलग कार्टून किरदारों वाली पिचकारी खास तौर पर पसंद आ रही है। इसके अलावा स्प्रे वाली गुलाल की भी ग्राहकों के बीच काफी मांग है।
देशभर में कई बिजनेस, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठन होली मिलन समारोहों का आयोजन कर रहे हैं। होली के नजदीक आते ही दिल्ली के होलसेल और रिटेल मार्केट पूरी तरह से सजकर तैयार हो गए हैं। दुकानों पर खास तौर पर गुलाल, पिचकारी और अन्य त्यौहारी सामानों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि खाने-पीने का भी त्यौहार है। मिठाई की दुकानों पर सेल्स में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। होली के लिए खास गुजिया और अन्य त्यौहारी व्यंजनों की डिमांड भी बढ़ जाती है। देशभर में मार्केट होली के रंग में रंग चुकी है। कलरफुल गुलाल से लेकर ड्राई फ्रूट की शॉप तक सज चुकी हैं। दुकानों की बढ़त इस बात को भी दर्शाती है कि लोग अभी भी त्यौहारों पर खरीदारी करना पसंद करते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications