Holi 2025 Flight Ticket: होली 2025 पर ज्यादातर लोग अपने घर जाने की तैयारी कर चुके हैं। कुछ लोग ट्रेन से तो कुछ लोग बस से सफर करके अपने घर पहुंचेंगे। अगर आप भी होली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन आपको फ्लाइट का टिकट महंगा लग रहा है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई सारे एयरलाइन फ्लाइट टिकट पर शानदार ऑफर दे रहे हैं।

अकासा एयर लेकर आया है ये होली ऑफर (Akasa Air Holi 2025 Offer)
अकासा एयर ने होली 2025 के लिए स्पेशल ऑफर शुरु किया है। इस ऑफर की वजह से कई सारी फ्लाइट्स की टिकट अब सस्ती हो गई है। ग्राहक प्रोमो कोड HOLI15 का इस्तेमाल करके घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मार्गों के लिए सेवर और फ्लेक्सी बेस किराए पर 15 प्रतिशत तक की छूट हासिल कर सकते हैं। अकासा एयर(Akasa Air discounts) की घरेलू फ्लाइट की टिकट 1499 रुपये से शुरू हैं। यह ऑफर 10 मार्च से 13 मार्च 2025 के बीच के लिए लागू है. इसमें आप 17 मार्च, 2025 से शुरू होने वाली यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते है।
कैफे अकासा का भी उठा सकते हैं फायदा (Cafe Akasa)
होली के त्यौहार पर अकासा एयर की ऑनबोर्ड मील सर्विस में होली के लिए अपना तीसरा स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कैफे अकासा (Café Akasa) के माध्यम से अकासा एयर यात्री उड़ान के दौरान भी होली के खास पकवानों का मजा ले सकेंगे। इस फेस्टिव मील को उड़ान से पहले ही अकासा एयर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से प्री-बुक भी कर सकते हैं।
इंडिगो एयरलाइन दे रहा है होली पर शानदार ऑफर (IndiGo Holi Offers)
इंडिगो एयरलाइन ने भी होली के लिए गेटअवे सेल का ऐलान किया है। इस ऑफर के चलते 10 मार्च से डोमेस्टिक फ्लाइट के चलते 1199 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए 4199 रुपये से फ्लाइट बुक कर सकते हैं। ये ऑफर 12 मार्च तक ही आपको मिलेगा। आप 17 मार्च से 21 सितंबर तक के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
स्टार एयर का भी उठा सकते हैं फायदा (Cheap Flights for Holi)
रीजनल एयरलाइन स्टार एयर ने 'होली है' फेस्टिव फंक्शन के तहत फ्लाइट्स के लिए फेस्टिव फेयर स्कीम शुरू की है। एयरलाइन अपने सभी रूट्स पर ₹999 से शुरू होने वाले इकोनॉमी क्लास के किराए और ₹3,099 से शुरू होने वाले बिजनेस क्लास के किराया ऑफर कर रही है। इस स्पेशल ऑफर के तहत 11 मार्च से 17 मार्च, 2025 के बीच यात्रा के लिए बुकिंग की जा सकती है। इस बुकिंग पर 11 मार्च से 30 सितंबर, 2025 के बीच आप यात्रा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications