Holi Special Trains: दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत है और भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा आवाज ही के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करता है। ऐसे में होली जैसे त्योहार पर लोगों को ट्रेन और उनमें सीट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि कई बार लोग अपने घर नहीं जा पाते हैं। हालांक, रेल विभाग भी ऐसी परेशानियों को लेकर सजग है और इस बार उसने होली पर 10 स्पेशल ट्रेन के सेट चलाएं हैं और उनके टाइम टेबल के भी घोषणा कर दी है।
इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं ट्रेन के टाइम टेबल और शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप आसानी से अपना टिकट बुक करके घर जा सके।

रेलवे ने श्रीगंगानगर-आगरा कैंट, भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेन, वलसाड-खातीपुरा (जयपुर),वलसाड-हिसार, दरभंगा-दौराई, उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल, उदयपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा, बाड़मेर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन, उदयपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन, मुंबई सेंट्रल-दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा के बारे में जानकारी दी है।
श्रीगंगानगर-आगरा कैंट
श्रीगंगानगर-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन (04731) 20 मार्च और 27 मार्च को श्रीगंगानगर ट्रेन बुधवार दोपहर 02.30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन गुरुवार को सुबह 4.40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.
वहीं वापसी के दौरान ट्रेन संख्या 04732 21 मार्च और 28 मार्च 2024 को आगरा कैंट से सुबह 07.05 बजे निकलेगी और श्रीगंगानगर गुरुवार को रात 10.35 बजे पहुंचेगी.
भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेन
भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेन नंबर (04811) 20 मार्च और 27 मार्च को भगत की कोठी से शाम 05.20 बजे निकलेगी और गुरुवार शाम 05.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वही रिटर्न के वक्त ये ट्रेन दानापुर से गुरुवार को शाम 06.45 बजे रवाना होगी और भगत की कोठी शुक्रवार को रात 11.55 बजे पहुंचेगी
मुंबई से दिल्ली सफर के लिए ये है स्पेशल ट्रेन
मुंबई सेंट्रल-दिल्ली सराय (09003) 22 मार्च, 29 मार्च 2024 को मुंबई सेंट्रल से शाम 4 बजे रवाना करेगी. ये ट्रेन शनिवार को दोपहर 02.25 बजे दिल्ली सराय स्टेशन पहुंचेगी, जो की 23 और 30 मार्च की तारीख हैं।
दिल्ली सराय-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (09004) 23 मार्च और 30 मार्च को दिल्ली सराय से शाम 05.25 बजे रवाना होगी और रविवार यानी 24 और 31 मार्च को मुंबई सेंट्रल दोपहर 03.25 बजे पहुंचेगी।
उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल ट्रेन
उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल ट्रेन (09603) 19 मार्च एवं 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को उदयपुर से रात 11 बजे रवाना होगी. ये 21 और 28 मार्च को (गुरुवार) को कटरा स्टेशन रात 03.10 बजे पहुंचेगी।
वहीं रिटर्न के दौरीन गाड़ी संख्या (09604) 21 मार्च और 28 मार्च (गुरुवार) को श्रीमातावैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सुबह 7:00 बजे निकलेगी और शुक्रवार को उदयपुर सुबह 09.45 बजे पहुंचेगी।
उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (09619)
होली के लिए चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन 20 और 27 मार्च 2024 को उदयपुर से रवाना होगी। इस दिन बुधवार है। ये ट्रेन बांद्रा टर्मिनस पर अगले दिन गुरुवार यानी (21 और 28 मार्च) को दोपहर 02.30 बजे पहुंचेगी।
लौटते समय बांद्रा टर्मिनस से चलकर उदयपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09620) 21 मार्च और 28 मार्च (गुरुवार) को शाम 06.05 बजे निकलेगी और 22 मार्च और 29 मार्च को उदयपुर स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह 08.40 बजे पहुंचेगी.
वलसाड-हिसार स्पेशल ट्रेन
वलसाड से चलकर हिसार को जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन (09091) 23 मार्च 2024 को वलसाड से रात 12.20 बजे रवाना होगी और शनिवार हिसार 11.40 बजे पहुंचेगी.
वहीं हिसार से चलकर वलसाड जाने वाली रिटर्न स्पेशल रेल सेवा (09092) 24 मार्च 2024 (रविवार) को हिसार से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी और सोमवार सुबह सात बजे वलसाड स्टेशन पर पहुंचेगी.
वलसाड-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन (09029) 21 और 28 मार्च 2024 वलसाड से गुरुवार को रात 02.45 बजे रवाना होगी और 07.30 बजे पहुंचेगी।
वहीं रिटर्न के लिए 21 और 28 मार्च को ही ये ट्रेन खातीपुरा से रात 08.45 बजे चलकर शुक्रवार (22 और 29 मार्च) को दोपहर 1 बजे वलसाड पहुंचेगी।
बाड़मेर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन
ये ट्रेन नंबर (04813) 19 मार्च और 26 मार्च (मंगलवार) को बाड़मेर से रात 12.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन यानी 20 और 27 मार्च बुधवार को 4 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
रिटर्न के टाइम ये हावड़ा-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन (04814) 21 मार्च और 28 मार्च 2024 (गुरुवार) को हावड़ा से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी और 22 और 29 मार्च को यानी शनिवार के दिन सुबह 04.30 बजे बाड़मेर स्टेशन पर पहुंचेगी.
उदयपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन
उदयपुर से चलकर कटिहार को जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09623) 19 मार्च और 26 मार्च (मंगलवार) के दिन को शाम 04:05 बजे रवाना होगी. ये 21 और 28 मार्च को गुरुवार के दिन दोपहर 02.45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
वापसी के दौरान ये ट्रेन कटिहार-उदयपुर स्पेशल ट्रेन (09624) 21 मार्च और 28 मार्च (गुरुवार) को कटिहार से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी. ये 23 और 30 मार्च को शनिवार के दिन सुबह 04:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications