नई दिल्ली, सितंबर 20। अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटती दिख रही है और आगे त्योहारी सीजन आ रहा है। ऐसे में घर खरीदारी में वृद्धि की उम्मीद के मद्देनजर बैंकों ने होम लोन ब्याज दरों में कटौती करना शुरू कर दिया है। बैंकों में होम लोन ग्राहकों को लुभाने के लिए हौड़ मच गयी हैं। हालांऐसा तब है जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछली सात समीक्षा बैठकों में नीतिगत दरों को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। मगर देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) आदि ने पिछले सप्ताह होम लोन की दरों में कटौती की। इस हौड़ का वे लोग भी फायदा उठा सकते हैं, जिन्होंने पहले ले होम लोन लिया है। वे लोन ट्रांसफर के जरिए हर महीने 5000 रु बचा सकते हैं। हम यहां आपको इसी का पूरा गणित समझाएंगे।
ऐसे बचेंगे हर महीने 5000 रु
यदि किसी ने 4 साल पहले बतौर होम लोन 30 लाख रु बैंक से कर्ज लिया, तो वे 9.25 फीसदी पर ब्याज अदा कर रहा होगा। क्योंकि तब होम लोन पर ब्याज दर इतनी ही थीं। अब यदि वे इस लोन को किसी अन्य बैंक में शिफ्ट करा ले, जहां तो उसकी ईएमआई कम हो जाएगी। पहली स्थिति में उसकी ईएमआई 20 साल के लिए मासिक 27476 रु होगी। 4 साल बाद उसका बकाया लोन रह गया होगा करीब 26 लाख रु। अब वे इसे ट्रांसफर कराएगा तो उसे कम ब्याज पर लोन मिलेगा और इसी से इसकी नयी ईएमआई तय होगी। इस तरह उसकी ईएमआई हर महीने करीब 5000 रु कम हो जाएगी। हमने यहां 7 फीसदी ब्याज दर से यह हिसाब लगाया है। जबकि इस समय ब्याज दरें इससे भी कम हैं। आगे जानिए होम लोन पर किन-किन बैंकों ने ब्याज दरें कम की हैं।
एसबीआई की दरें
एसबीआई ने अब क्रेडिट स्कोर लिंक्ड होम लोन के लिए ब्याज दर 6.70 प्रतिशत तक घटा दी है। फिर चाहे लोन राशि कितनी भी हो। इससे 45 बीपीएस (0.45 फीसदी, क्योंकि पहले इसकी ब्याज दर 7.15 फीसदी थी) की बचत होगी, जो कि 30 साल की अवधि के 75 लाख रुपये के लोन के लिए ब्याज के रूप में 8 लाख रुपये से अधिक की बचत कराएगी।
पीएनबी की दरें
पीएनबी ने रेपो-आधारित उधार दर को 25 आधार अंक (बीपीएस) घटा कर 6.55 प्रतिशत कर दिया। इसने 17 सितंबर से रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट को 6.80 प्रतिशत से कम करके 6.55 प्रतिशत कर दिया। बैंक ने मौजूदा और साथ ही बैलेंस ट्रांसफर के लिए भी नयी ब्याज दरों की पेशकश की है। यानी अगर आप किसी अन्य बैंक से पीएनबी में होम लोन ट्रांसफर कराएं तो भी आपके लिए यही ब्याज दर रहेगी। एसबीआई ने भी इसी ऑफर का ऐलान किया है।
कोटक महिंद्रा बैंक की दरें
कोटक महिंद्रा बैंक ने त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही घोषणा करते हुए की कहा कि उसने अपने होम लोन की ब्याज दरों को फिर से 15 आधार अंक घटाया है। अब इसकी ब्याज दरें 6.65 प्रतिशत से घट कर 6.50 प्रतिशत रह गयी हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा की दरें
बैंक ऑफ बड़ौदा होम और कार लोन के लिए मौजूदा लागू दरों में 0.25 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इसके अलावा बैंक होम लोन में प्रोसेसिंग फीस में भी छूट दे रहा है। इसके होम लोन की दरें अब 6.75 फीसदी और कार लोन की दरें 7.00 फीसदी से शुरू होंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications