नयी दिल्ली। अगर आप अपने घर का सपना पूरा करना चाहते हैं तो ये एक सच्चाई हो सकती है। देश के कई बड़े बैंकों, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं, ने हाल ही में फेस्टिव सीजन के दौरान मांग को बढ़ावा देने के लिए होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। इस समय होम लोन की ब्याज दरें 15 सालों के निचले स्तर पर आ गई हैं। इसके अलावा बैंकों की तरफ से घर खरीदारों को लुभाने के लिए प्रोसेसिंग फीस पर छूट और महिला ग्राहकों के लिए स्पेशल बेनेफिट सहित कई ऑफर दिए जा रहे हैं। घर खरीदने के लिए इससे अच्छा शायद दोबारा न मिले। आइए जानते हैं एसबीआई सहित बाकी बड़े बैंकों की ब्याज दरें।
एसबीआई की ब्याज दरें
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में 30 लाख रु तक के होम लोन के लिए ब्याज दर 6.90% से शुरू होती है और 30 लाख रु से ऊपर के लिए ब्याज दर 7 फीसदी है। वहीं सिबिल स्कोर के आधार पर उधारकर्ताओं को 75 लाख रु से ऊपर के होम लोन पर ब्याज दर मे 0.25 फीसदी की रियायत मिलेगी। इसके अलावा बैंक ने 30 लाख रु से 2 करोड़ रु तक के लोन पर क्रेडिट स्कोर आधारित छूट को 0.10 फीसदी से बढ़ा कर 0.20 फीसदी कर दिया है। योनो ऐप से आवेदन करने पर 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जबकि महिला ग्राहकों को और 0.05 फीसदी की छूट मिलेगी।
कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज दरें
ग्राहक लोन खाते को कोटक महिंद्रा बैंक में स्विच करते हैं तो वे बैलेस राशि को ट्रांसफर करने पर 20 लाख रु तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं को कोटक महिंद्रा बैंक विशेष दरों पर लोन देगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा
सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीते शनिवार को होम लोन के लिए अपने रेपो-लिंक्ड लोन रेट में 15 आधार अंकों की कटौती का ऐलान की। रविवार 1 नवंबर से बैंक ऑफ बड़ौदा में होम लोन की शुरुआती दरें 6.85% हो गई हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ने 30 लाख रु से ऊपर के होम लोन पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी (10 आधार अंक या बेसिस पॉइंट्स) की कमी की है। इसके अलावा महिला उधारकर्ताओं को इतने ही लोन के लिए ब्याज दर में 5 आधार अंकों की अतिरिक्त रियायत मिलेगी। यूनियन बैंक में होम लोन की ब्याज दरें 7% शुरू होंगी। 31 दिसंबर तक होम लोन पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लगेगा।
एक्सिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक
एक्सिस बैंक 6.9% से शुरू होने वाले सालाना ब्याज पर होम लोन की पेशकश कर रहा है। एचडीएफसी बैंक में भी होम लोन पर 6.9 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर है। इसके अलावा आईसीआईसीई बैंक में शुरुआती होम लोन ब्याज दर 6.95 फीसदी है, जो 7.95 फीसदी तक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications