
Home Loan : होम लोन लेना एक निवेश और एक बहुत ही गंभीर जिम्मेदारी दोनों माना जाता है। खास कर तब जब ब्याज दरें आसमान छू रही हों और इस समय कुछ ऐसा ही माहौल है। आवेदकों को राहत देने के लिए, कुछ बैंक महिलाओं के लिए कम ब्याज दरों पर लोन की पेशकश करते हैं। अलग-अलग बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस इंस्टिट्यूशन (एनबीएफआई), और मोर्गेज लेंडर महिला आवेदकों को स्पेशल और डिस्काउंटेड रेट पर होम लोन दरों की पेशकश कर रहे हैं।
महिलाओं के लिए छूट
सरकार के फैसले के अनुसार महिलाओं को होम लोन पर स्टांप ड्यूटी में 1 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक की छूट का लाभ मिल सकता है। इससे महिलाएं 50 लाख रुपये की प्रॉपर्टी पर लगभग 50,000 रुपये-1,00,000 रुपये तक बचा सकती हैं। यहां उन बैंकों की लिस्ट दी गई है, जिनमें महिला आवेदकों को होम लोन पर छूट मिल सकती है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा बैंक है। ये बैंक होम लोन लेने वाली महिलाओं को पाँच आधार अंकों (0.05 फीसदी) की छूट ऑफर करता है। क्रेडिट स्कोर के आधार पर महिला आवेदकों के लिए एसबीआई में होम लोन पर ब्याज दरें 9.15 से 10.15 प्रतिशत तक हैं।
एचडीएफसी
एसबीआई की तरह ही महिलाओं को एचडीएफसी में भी होम लोन पर 5 आधार अंकों की छूट मिल सकती है। एचडीएफसी में महिला उधारकर्ताओं के लिए ब्याज दरें 8.95 फीसदी से शुरू होती हैं। वहीं क्रेडिट स्कोर और लोन राशि के लिहाज से ये दरें 9.85 फीसदी तक जा सकती हैं।
केनरा बैंक
केनरा बैंक भी महिला उधारकर्ताओं को होम लोन पर 5 आधार अंकों का डिस्काउंट दे सकता है। केनरा बैंक में होम लोन की ब्याज दरें 8.85 फीसदी से शुरू होती हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से भी महिला उधारकर्ताओं को होम लोन पर 5 आधार अंकों की रियायत मिल सकती है।
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। ये बैंक भी महिलाओं के लिए होम लोन पर कई तरह के ऑफर पेश करता है। इन ऑफर्स में सैलेरीड महिलाओं, उद्यमियों और गृहिणियों को होम लोन पर 0.05 फीसदी की छूट शामिल हैं। महिला उधारकर्ताओं को कम ब्याज दर और कॉस्ट ऑफ फर्निशिंग में अधिकतम 25 लाख रुपये तक के होम लोन का 10 फीसदी तक शामिल किया जा सकता है, एडवांस की तारीख से 3 महीने तक या कब्जे की तारीख तक, जो भी पहले हो, मोरेटोरियम भी मिल सकता है।
स्टांप ड्यूटी में राहत
प्रॉपर्टी खरीदते समय स्टैंप ड्यूटी एक तरह से अतिरिक्त खर्च होता है। हालांकि कई राज्य महिलाओं को प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और इसके लिए कई प्रयास करते हैं। इन्हीं में से एक प्रयास के तहत महिलाओं को स्टैंप ड्यूटी में 1 फीसदी से 2 फीसदी की छूट की पेशकश की जाती है। बता दें कि होम लोन चुकाने पर महिलाओं को अलग से टैक्स छूट नहीं मिलती है। प्रिंसिपल रीपेमेंट और ब्याज भुगतान के लिए, अधिकतम टैक्स कटौती क्रमशः 1.5 लाख रुपये और 2 लाख रुपये है। यदि पति और पत्नी दोनों मिलकर संपत्ति के मालिक हैं और दोनों की आय का स्रोत अलग है, तो दोनों टैक्स में छूट पाने के पात्र हो सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications