नई दिल्ली, अक्टूबर 27। फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ही कई बैंक होम लोन पर ब्याज दरें घटा चुके हैं। अब एक और बैंक ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती है। ये है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया। बैंक ने मंगलवार को अपने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की होम लोन ब्याज दर अब 6.4 फसीदी से शुरू होगी। ये होम लोन ब्याज दर पूरी इंडस्ट्री में सबसे कम है। घटी हुई ब्याज दर 27 अक्टूबर से प्रभावी हो गयी है। नई दरें उन ग्राहकों पर लागू होंगी जो नए लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं या बैलेंस ट्रांसफर सहित अपने मौजूदा लोन को ट्रांसफर करना चाहते हैं। यह किसी मुख्यधारा के बैंक द्वारा दी जाने वाली अब तक की सबसे कम होम लोन दर है।
कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ राजकिरण राय ने कहा है कि हम 800 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों की बेस्ट कैटेगरी को 6.4 फीसदी की होम लोन रेट की पेशकश कर रहे हैं। कम लागत वाली जमा दरें हमें और भी कटौती करने की सुविधा देती हैं। उन्होंने कहा कि बैंक कम मार्जिन के साथ काम कर रहा था क्योंकि टॉप रेटेड ग्राहकों में लोन पर चूक की संभावना नहीं है और आरबीआई होम लोन को कम जोखिम-वेटेज भी देता है, जो बैंकों को कम पूंजी के साथ अधिक उधार देने में सक्षम बनाता है।
होम लोन दरें प्रतिस्पर्धी
इस समय होम लोन की ब्याज दरें बेहद प्रतिस्पर्धी हो गई हैं। राय कहते हैं कि अब मामला यह केवल ब्याज दरों का नहीं है। उन्होंने लोन के तेजी से बदलाव के लिए अधिकतर बड़े बिल्डरों के साथ भागीदारी की है। वे कहते हैं कि हमने वेबसाइट और मिस्ड कॉल बैंकिंग सहित लीड जनरेटिंग के लिए कई चैनल लॉन्च किए हैं।
तेजी से नहीं बढ़ती ब्याज दरें
होम लोन रेट अब आरबीआई की रेपो रेट से जुड़ी हुई हैं। इसलिए ग्राहकों के सामने दरों में अचानक तेज वृद्धि का जोखिम नहीं रहता है। आरबीआई ने बैंकों को रेपो रेट बढ़ने पर ईएमआई बढ़ाने के बजाय कार्यकाल बढ़ाने की अनुमति दी है।
होम लोन रेट वॉर
भले ही बॉन्ड यील्ड सख्त होने लगी है, पर त्योहारी सीजन में बैंकों के बीच होम लोन रेट वॉर देखा जा रहा है। इस साल अब तक 7 फीसदी की कम क्रेडिट ग्रोथ के साथ, बैंक होम लोन को आगे बढ़ा कर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं, जिन्हें कम जोखिम वाले एडवांस के रूप में देखा जाता है।
एसबीआई का ऑफर
पिछले महीने एसबीआई ने त्योहारी सीजन ऑफर के तहत होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी थी। बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को भी खत्म कर दिया था। एसबीआई की होम लोन पर ब्याज दर 6.7 फीसदी हो रही है। इस ब्याज दर पर कितना भी लोन मिल सकता है। पहले 75 लाख रुपये से अधिक का लोन लेने वाले को 7.15 फीसदी ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता था। फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत के साथ ग्राहक 6.7 फीसदी ब्याज दर पर कितनी भी राशि के होम लोन का लाभ उठा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications