नई दिल्ली, अगस्त 26। अगर आप भारत में कहीं घर खरीदने के बारे में सोचें तो आपको कम से कम 40-50 लाख रु की जरूरत होगी। मगर क्या आप जानते हैं कि एक यूरोप के एक देश में इस समय बर्गर से भी कम कीमत पर घर मिल रहे हैं। जी हां ये कोई फेक न्यूज नहीं, बल्कि हकीकत है। ये देश है इटली, जहां के एक टाउन में लोग बर्गर से भी कम कीमत पर बर्गर मकान के मालिक बन सकते हैं। मगर यहां हर कोई घर नहीं खरीद पाएगा, बल्कि घर खरीदने के लिए कुछ शर्तें रखी गयी हैं।
सिर्फ 87 रु में मिल रहा मकान
इटली के मेन्ज़ा टाउन में घरों पर भारी छूट मिल रही है। यह उन जगहों में से एक है जहां लोग कम से कम कीमत में घर खरीद सकते हैं। यहां मकानों की कीमत एक यूरो यानी लगभग 87 रु है। यह मैकडॉनल्ड्स के एक बर्गर की कीमत से भी कम है। मगर जो लोग यहां घर खरीदेंगे, उन्हें घरों की मरम्मत करानी होगी। मेन्ज़ा इटली की राजधानी रोम से 70 किलोमीटर दक्षिण में है। ये लैटियम क्षेत्र में पहला ऐसा टाउन बन गया है, जहां एक यूरो में घरों की बिक्री शुरू हुई है।
क्या है इटली का प्लान
इटली में मेन्जा से पहले कई अन्य टाउनों और गांवों में भी इसी तरह की सस्ती कीमत पर मकान बेचने के लिए ऑफर पेश किए गए हैं। बता दें कि यह योजना पिछले साल इटली सरकार द्वारा गांवों में घटती आबादी को स्थिर करने में मदद करने के लिए शुरू की गई थी। मेन्जा एक सुंदर टाउन है यहां कुछ जनजातियों का एक लंबा इतिहास रहा है। मेन्ज़ा राजधानी के दक्षिण में जंगली लेपिनी पहाड़ियों पर स्थित है और इटली के वन यूरो होम प्रोजेक्ट में शामिल होने वाली लेटेस्ट जगह है।
क्या है घरी बिकने का प्रोसेस
मेन्जा के मेयर क्लाउडियो स्परडुती के मुताबिक योजना शहर की गलियों में नई जान फूंकने की है। एक रिपोर्ट के अनुसार स्परडुती के मुताबिक जैसे ही मूल परिवार संपर्क में आते हैं और हमें अपने पुराने घर सौंपते हैं, हम पारदर्शिता के साथ उन्हें अपनी वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से बाजार में बेचने के लिए लिस्ट करते हैं। मेन्ज़ा में कम से कम 100 बेकार पड़ी हुई संपत्तियां हैं जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है।
देनी होगी सिक्योरिटी मनी
फिलहाल 28 अगस्त तक कुछ घरों के लिए ऑफर पेश किया गा है, लेकिन मेयर के मुताबिक ऐसी और संपत्तियां जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। घर खरीदने वाले व्यक्ति को वहां रहना भी अनिवार्य नहीं है, लेकिन उसे एक योजना पेश करनी होगी कि वे इसका उपयोग कैसे करना चाहते हैं। कोई भी वहां एक घर, एक रेस्तरां या एक दुकान के रूप में प्रॉपर्टी का इस्तेमाल कर सकता है। किसी को भी वहां 5,000 यूरो (लगभग 5840 डॉलर) प्रारंभिक जमा राशि देनी होगी, जो काम पूरा होने के बाद वापस कर दी जाएगी।
सिसिली में मकान
पिछले साल सिसिली (इटली का एक प्रांत) के दक्षिण-पश्चिम की तरफ स्थित एक छोटे से टाउन में 1 यूरो में घरों की पेशकश की जा रही थी। पिछले कुछ सालों में कई छोटे इतालवी कस्बों में डीपॉपुलेशन (जनसंख्या घटना) की समस्या देखी गई है। इसीलिए वहां के प्रशासन ने कम कीमत पर मकान बेच कर आबादी को बसाने की योजना तैयार की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications