नयी दिल्ली। आपने ज्यादा से ज्यादा कितनी महंगी सब्जी खाई है? सवाल थोड़ा अटपटा है, मगर इसके पीछे एक वजह है। इस समय सब्जियों के दाम चढ़े हुए हैं। आम आदमी परेशान है। वैसे भी साल के इस समय प्याज के दाम अक्सर आसमान छूने लगते हैं और पूरे देश में हायतौबा मच जाती है। पर फिर भी प्याज या किसी और सब्जि के दाम आम तौर पर 200 रु के ऊपर नहीं जाते। ये 200 रु भी पूरे देश में नहीं बल्कि कुछ जगह ही देखने को मिलते हैं। सब्जियों के दाम 70-80 रु प्रति किलो पहुंचते ही खबरों में आने लगते हैं। अब हम बताते हैं महंगी सब्जी खाने के सवाल के पीछे की वजह। दरअसल दुनिया में एक ऐसी सब्जी है जो दिखने में घास जैसी लगती है, पर उसका रेट सोने से टक्कर लेता है। ये सब्जी है हॉप शूट्स, जो दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है, जिसके 1 किलो का रेट 1.5 तौले यानी 15 ग्राम सोने के बराबर है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल।
कितना है हॉप शूट्स का रेट
हॉप शूट का रेट आपके होश उड़ा सकता है। इस सब्जी का प्रति किलो का रेट 1000 यूरो है। अगर भारतीय रुपये में देखें तो ये कीमत 80000-82000 रु बैठेगी। इसकी कीमत से ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इतनी महंगी होने के बावजूद इस सब्जी की मांग पूरी दुनिया में बहुत अधिक है। हॉप शूट्स के फूल को हॉप कोन्स कहा जाता है। फूल के अलावा इसकी टहनी को अलग-अलग तरीको से खाया जाता है।
टहनियों से बनती है सब्जी
हॉप शूट्स की टहनियों से सब्जी तैयार की जाती है। सब्जी के अलावा हॉप शूट्स की टहनियों का अचार भी खाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हॉप शूट्स के फूल काफी तीखे होते हैं, जबकि इस सब्जी में कई तरह के एंटीबायॉटिक पाये जाते हैं। एंटीबायॉटिक की मौजूदगी की वजह से इसका इस्तेमाल बतौर दवा भी किया जाता है। बताया जाता है कि ये दांत का दर्द खत्म कर देती है। इतना ही नहीं ये टीबी के इलाज में भी कारगर है।
स्वाद होता है कड़वा
हॉप शूट्स का स्वाद कड़वा बताया जाता है। मगर फिर भी हॉप की टहनियों का सेवन सलाद के रूप में भी होता है। जहां तक भारत का सवाल है तो हॉप के जैसी शिमला में एक सब्जी है, जिसे गुच्छी कहा जाता है। ये भी अपने खास गुणों के लिए 30-40 हजार रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकती है।
गुच्छी का दूसरा
गुच्छी का एक नाम स्पंज मशरूम भी है। वैसे इसे और भी नामों से जाना जाता है। कहा जाता है कि इसे खाने से दिल की बिमारियां से मुक्ति मिलती है। दिल के मरीजों के लिए गुच्छी काफी अच्छी होती है, क्योंकि इसमें विटामिन-बी, डी, विटामिन-सी और विटामिन-के पाया जाता है।
भारत के अलावा इन देशों में मांग
गुच्छी की मांग भारत के अलावा कई देशों में है। इनमें अमरीका, यूरोप, फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड शामिल है। इन देशों में गुच्छी को काफी पसंद किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications