नयी दिल्ली। ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर से काफी आशा है और इसने अच्छे लाभ के लिए हाउसिंग फाइनेंस शेयरों में निवेश की सलाह दी है। ये शेयर एफडी के मुकाबले 3 गुना कमाई कर सकते हैं और भी कुछ ही समय में। मगर ध्यान रहे कि इस सलाह का मतलब ये नहीं है कि शेयर इतना रिटर्न देंगे ही। शेयर बाजार जोखिम वाली जगह है, इसलिए पैसा लगाने से पहले जोखिम को ध्यान में रखें। मगर ब्रोकरेज फर्म पूरी रिसर्च के साथ शेयर चुनती है। आइए जानते हैं उन 3 शेयरों के बारे में जिनमें मोतीलाल ओसवाल ने निवेश की सलाह दी है।
एचडीएफसी का शेयर कराएगा कमाई
एचडीएफसी का शेयर 21 फीसदी रिटर्न दे सकता है। यानी ये मौजूदा स्तरों से 21 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। एफडी पर औसतन 7 फीसदी रिटर्न मिल रहा है। इसके मुकाबले एचडीएफसी का शेयर तीन गुना रिटर्न दे सकता है। इस समय एचडीएफसी का शेयर 2570 रु के करीब है। जबकि कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,62,658.42 करोड़ रु है। एचडीएफसी की गिनती भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में होती है। एचडीएफसी के शेयर के लिए 3250 रु का टार्गेट रखा गया है। आन वाले समय में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर मौजूदा स्तर से 18 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इस समय कंपनी का शेयर 412 रु के आस-पास है, मगर ये ऊपर की ओर 510 रु तक जा सकता है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की सब्सिडरी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की मार्केट कैपिटल 20,799.69 करोड़ रु है। ब्रोकिंग फर्म ने इसके बिजनेस में रिकवरी की उम्मीद जताई है।
आवास फाइनेंशियर्स
लिस्ट में तीसरा नंबर है आवास फाइनेंशियर्स का। ये शेयर 2000 रु तक जा सकता है। ये इसका टार्गेट प्राइस है। ये शेयर इस समय 1950 रु के आस-पास है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 15,272.99 करोड़ रु है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार आवास फाइनेंशियर्स ने लंबे समय में लाभ कमाने के लिए एक स्थायी व्यवसाय मॉडल बनाया है।
कैसे करें शेयर बाजार में निवेश
यदि कोई शेयर बाजार में निवेश करना चाहता है तो उसे एक डीमैट खाते की जरूरत होगी। इसके लिए किसी ब्रोकिंग फर्म से संपर्क किया जा सकता है। ब्रोकिंग फर्म शेयरखान, जियोजित या एंजेल ब्रोकिंग कोई भी हो सकती है। ब्रोकिंग फर्म अपने एजेंट के माध्यम से आपको डीमैट खाता खुलवाने में मदद करेगी। वैसे शेयरों में निवेश के लिए दो खाते खोले जाएंगे, जिनमें एक ट्रेडिंग अकाउंट और दूसरा डीमैट अकाउंट होगा। ट्रेडिंग खाता शेयरों को खरीदने और बेचने के लिए होता है, जबकि डीमैट खाता आपके शेयरों को रखने के लिए होगा।
शेयर में निवेश का फायदा
बैंक एफडी पर निवेशकों को केवल ब्याज मिलता है, मगर शेयरों में निवेश से डिविडेंड, बोनस और राइट्स शेयर मिलते हैं। साथ ही यहां रिटर्न भी तगड़ा है। सबसे बड़ा फायदा ही कैपिटल एप्रीसिएशन का है। आप कोई शेयर 100 रुपये पर खरीदें और उसका मूल्य 140 हो जाये तो एक शेयर पर आपको 40 रुपये का लाभ मिलेगा। यानी आपको मिला 40 फीसदी रिटर्न, जो बहुत कम समय में मिल सकता है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications