Earn Rs 1000 FASTag recharge: इंडियन हाईवे पर स्वच्छता में सुधार के तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत यात्रियों को टोल प्लाजा पर अस्वच्छ शौचालयों की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गंदे शौचालयों को देखकर,यूजर्स अपने FASTag खाते में सीधे जमा किए गए 1,000 रुपये का इनाम पा सकते हैं। यह योजना भारत के सभी नेशलन हाईवे पर 31 अक्टूबर, 2025 तक लागू रहेगी।

1,000 रुपये के फास्टैग रिचार्ज कैसे मिलेगा?
- सबसे पहले 'राजमार्गयात्रा' ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा।
- NHAI के अधिकार क्षेत्र में आने वाले टोल प्लाजा पर गंदे शौचालयों की स्पष्ट, जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प वाली तस्वीरें क्लिक करनी होंगी।
- ऐप के माध्यम से यूजर्स का नाम, स्थान, वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) और मोबाइल नंबर सहित डिटेल्स सबमिट करना होगा।
- गंदे शौचालयों की सूचना देने वाले प्रत्येक VRN को 1,000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज मिलेगा, जो दिए गए VRN में जमा किया जाएगा। हालांकि, यह इनाम ट्रांसफर नहीं है और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नकद में दावा नहीं किया जा सकता है।
रिवार्ड के नियम क्या है?
- यह योजना केवल NHAI के बनाए, संचालित या अनुरक्षित शौचालयों पर लागू होती है। ईंधन स्टेशनों, ढाबों या अन्य सार्वजनिक सुविधाओं पर स्थित शौचालय इसके दायरे में नहीं आते।
- प्रत्येक VRN पूरी योजना अवधि के दौरान केवल एक ही रिवार्ड के लिए एलिजिबल है।
- हर शौचालय सुविधा, चाहे कितनी भी रिपोर्ट क्यों न की गई हो, प्रतिदिन केवल एक बार ही पुरस्कार प्राप्त कर सकती है।
- अगर एक ही दिन में कई उपयोगकर्ता एक ही शौचालय की रिपोर्ट करते हैं, तो केवल पहली मान्य फोटो पर ही विचार किया जाएगा।
- फोटो मूल होनी चाहिए और ऐप के माध्यम से ली गई होनी चाहिए। छेड़छाड़ की गई, डुप्लिकेट या पहले से रिपोर्ट की गई तस्वीरों को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications