नयी दिल्ली। इस समय देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो है। टेलीकॉम सर्विस उपभोक्ताओं की बात करें तो जियो के पास सबसे अधिक 35 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए नयी तकनीक लाने की शुरुआत भी कर चुकी है। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए VoWiFi सेवा शुरू की है, जिसके जरिये बिना नेटवर्क के भी कॉल की जा सकती है। जियो के अलावा एयरटेल भी इस तकनीक की शुरुआत कर चुकी है। ये दोनों कंपनियाँ VoWiFi सर्विस को पूरे देश में लाने की तैयारी कर रही हैं। VoWiFi सर्विस का विस्तार धीरे-धीरे पूरे देश में किया जा रहा है। VoWiFi सर्विस सुनने में आपको VoLTE तकनीक जैसी लग सकती है, जो पिछले कुछ सालों से चलन में है। कोई ग्राहक इन दोनों शब्दों के मिलता-जुलता होने की वजह से कंफ्यूज हो सकता है। आइये जानते हैं इन दोनों तकनीकों में क्या अंतर है।
क्या है VoWiFi सर्विस VoLTE में अंतर
VoLTE यानी वॉयस ओवर एलटीई पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसकी जरूरत को समझना जरूरी है। पहले, 3जी और 2जी नेटवर्क पर, कॉल सर्किट-स्विच्ड (सीएस) नेटवर्क पर की जाती थी। उस समय मूल रूप से कॉल करने के लिए 2जी नेटवर्क पर जिम्मेदारी थी। हालांकि एलटीई नेटवर्क एक पैकेट स्विचिंग नेटवर्क है। अब पुराने नेटवर्क के बजाय VoLTE नेटवर्क यह सुनिश्चित करता है कि जब आप कॉल कर रहे हों तो आपका इंटरनेट चालू हो। VoLTE का सबसे अहम कार्य है कॉल कनेक्टिविटी को सुधारना। इससे की गई वाइस कॉलिंग को HD वॉयस कॉलिंग भी कहा जाता है। जबकि VoWiFi पर आप बिना नेटवर्क के कॉल कर सकेंगे।
कैसे होगी VoWiFi से कॉल
वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस का फायदा उठाने के लिए मोबाइल के सेटिंग सेक्शन में जा कर नेटवर्क सेटिंग में जायें। फिर अपनी सिम के लिए वोल्ट को टर्न ऑन करें और मोबाइल को वाई-फाई से कनेक्ट करें। एक बार ऐसा करने के बाद यूजर्स अपने फोन में वॉयस ओवर वाई-फाई का ऑप्शन देख पाएंगे, जिस पर वे टॉगल कर पाएंगे। मगर ध्यान रहे कि बिना नेटवर्क के कॉल केवल वाई-फाई कनेक्शन से ही हो पायेगी। यानी आपका मोबाइल किसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी है।
बढ़ रहा है VoWiFi का दायरा
कुछ समय पहले एयरटेल ने यह सर्विस दिल्ली-एनसीआर में शुरू की है। एयरटेल की योजना बाकी सर्किल के उपभोक्ताओं के लिए भी यह सर्विस शुरू करने की है। रिलायंस जियो के नये क्षेत्रों में इसकी टेस्टिंग करने की खबर है। हाल ही में रिलायंस जियो के उपभोक्ता ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया है कि जियो की वॉयस ओवर वाई-फाई सुविधा महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में मिल रही है। इस ग्राहक ने वॉयस ओवर वाई-फाई फीचर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। जियो की यह सुविधा केरल, महाराष्ट्र और कोलकाता में भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें - महंगाई पर एक और बुरी खबर, पेट्रोल-डीजल पर लगेगा नया टैक्स
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications