नयी दिल्ली। क्या आप अपनी सैलेरी बढ़ने का इंतेजार कर रहे हैं? अगर हां तो बता दें कि एक नये सर्वे के मुताबिक भारत की आर्थिक मंदी 2020 में आपके वेतन में कम बढ़ोतरी की वजह बन सकती है। भारतीय कंपनियों के कर्मचारियों की सैलेरी में पिछले एक दशक की सबसे कम वृद्धि होने की संभावना है। सर्वे के अनुसार 2020 में भाारतीय कर्मचारियों की सैलेरी में औसत वृद्धि 9.1 फीसदी रह सकती है। ये सर्वे किया है Aon ने, जो एक कंस्लटेंसी फर्म है। बता दें कि Aon का यह सैलेरी बढ़ोतरी पर किया गया 24वां सर्वे है। गौरतलब है कि सैलेरी में औसतन 9.1 फीसदी की बढ़ोतरी 2009 के बाद सबसे कम होगी। 2009 में वेतन वृद्धि 6.6 फीसदी रही थी। Aon का सर्वे 20 से अधिक उद्योगों में 1,000 से अधिक संगठनों की तरफ से मिले जवाबों पर आधारित है। हालांकि सर्वे में बताया गया है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में 2020 में भारत में अनुमानित औसत वेतन वृद्धि बेहतर रहेगी।

2019 के मुकाबले ज्यादा गिरावट नहीं
बता दें कि इस साल वेतन वृद्धि में गिरावट पिछले साल के मुकाबले बहुत अधिक नहीं है। पिछले साल 9.3 फीसदी वेतन वृद्धि रही थी, जबकि 2018 में यह 9.5 फीसदी रही थी। सर्वे में शामिल हुईं 30 फीसदी से अधिक कंपनियों ने यह भी कहा कि वे इस साल दोहरे अंकों में वेतन वृद्धि करेंगी। जिन सेक्टरों में ज्यादा सैलेरी बढ़ोतरी की उम्मीद है उनमें ई-कॉमर्स (10 फीसदी), वे कंपनियां जो शुरुआती दौर में हैं (10 फीसदी) और प्रोफेश्नल सर्विस कंपनियां (10 फीसदी) शामिल हैं। वहीं जिन सेक्टरों में सबसे कम वेतन वृद्धि की संभावना है उनमें परिवहन और रसद (7.6 फीसदी), आतिथ्य और रेस्तरां (8.2 फीसदी), रियल एस्टेट (8.3 फीसदी) और ऑटोमोबाइल (8.3 फीसदी) शामिल हैं।
ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट
2018 में 10 फीसदी सैलेरी बढोतरी के मुकाबले 2020 में सिर्फ 8.5 फीसदी वेतन वृद्धि की उम्मीद है। यह बदलाव आर्थिक मंदी के चलते ऑटोमोबाइल क्षेत्र को हो रहे नुकसान की वजह से आ रहा है। भारतीय कंपनियों द्वारा दी जाने वाली औसत वेतन वृद्धि 2011 तक अधिक थी। उसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आती रही है। कम वेतन वृद्धि से लोग बचत के लिए कम अनिच्छुक हो सकते हैं, जिससे निवेश पर भी असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - तो भारत के इस शहर में मिलती है सबसे अधिक सैलेरी, जाना चाहेंगे यहाँ
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications