नई दिल्ली, जून 22। ज्यादातर प्राइवेट और सरकारी बैंक उन लोगों पर जुर्माना लगाते हैं जो अपने बचत खातों में मासिक औसत शेष नहीं रखते। ये नियम पहले नहीं था। मगर बीते कुछ सालों में इस पर काफी जोर दिया गया है। ये ग्राहकों पर किसी बोझ से कम नहीं है। जो जुर्माना बैंकों की तरफ से जरूरी न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगाया जाता है वो आपकी ब्रांच कहां है और खाते में मौजूद राशि जैसे फैक्टरों पर आधार पर वसूला जाता है। हालांकि देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने औसत मासिक बैलेंस न बनाए करने पर लगने वाले जुर्माने को माफ कर दिया है। मगर फिर भी आपको अन्य बैंकों की न्यूनतम बैलेंस लिमिट के बारे में पता होना चाहिए।
एसबीआई में मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं
भारतीय स्टेट बैंक ने मार्च 2020 से अपने बचत बैंक खातों में औसत मासिक बैलेंस मैंटेन न करने पर लगने वाले जुर्माने को माफ कर दिया। एक समय एसबीआई, जिस शाखा में खाता खोला गया था, उसके आधार पर 5 रु से 15 रु तक का जुर्माना वसूला करता था। ग्राहकों को अपनी शाखा की लोकेशन के आधार पर, अपने खातों में 1 हजार रु से 3 हजार रु तक का बैलेंस रखना जरूरी था।
मेट्रो, अर्ध-शहरी और ग्रामीण
एसबीआई ने अपनी शाखाओं को मेट्रो, अर्ध-शहरी और ग्रामीण की अलग-अलग कैटेगरी में रखा है। एसबीआई उन ग्राहकों को अधिक मुफ्त एटीएम लेनदेन भी ऑफर करता है, जो अपने बचत खातों में अधिक पैसा रखते हैं। उदाहरण के लिए यदि कोई 1 लाख रु से अधिक का बैलेंस खाते में रखता है तो ऐसे ग्राहकों को एक महीने में असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन की सुविधा मिलती है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक के उन नियमित बचत खाताधारकों को जिनके खाते मेट्रो और शहरी शाखाओं में हैं, उन्हें 10,000 रु और अर्ध-शहरी शाखाओं में 5,000 रु का मासिक औसत बैलेंस बनाए रखने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में, बैंक को अपने बचत खाते के ग्राहकों को 2,500 रु का औसत तिमाही बैलेंस बनाए रखने की आवश्यकता होती है। बैंक किसी भी पिछले महीने में बचत खाते में रखे औसत मासिक बैलेंस के आधार पर चालू माह में अपने ग्राहकों से सेवा शुल्क लेता है। एचडीएफसी बैंक की यह जुर्माना राशि 150 रु से 600 रु तक है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक ने 1 फरवरी 2022 से विभिन्न बचत खातों में मासिक औसत बैलेंस न रखने पर लगने वाले शुल्क में संशोधन किया है। अपने नियमित बचत खातों के लिए, बैंक को मेट्रो या शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस 10,000 रु, अर्ध-शहरी के लिए 5,000 रु की आवश्यकता है। ग्रामीण स्थानों के लिए मिनिमम बैलेंस लिमिट 2,000 रु है।
कितना लेगा चार्ज
आईसीआईसीआई बैंक ने मासिक औसत बैलेंस नहीं रखने पर जुर्माने को 5 फीसदी से बढ़ा कर 6 फीसदी या 500 रुपये, जो भी कम हो, कर दिया है। जुर्माना सभी स्थानों की शाखाओं में बचत खातों के लिए लागू होगा। आईसीआईसीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दरों में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। उच्चतम दरें 22 जून, 2022 से प्रभावी हैं। आईसीआईसीआई बैंक अब 7 दिनों से 10 दिनों तक की अवधि के लिए 2.75 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत के बीच ब्याज दरों की पेशकश करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications