नई दिल्ली। देश में ऑनलाइन लूट का धंधा तेजी से फैल रहा है। पहले बैंक फिर शेयर बाजार और अब इंप्लाइज प्रोविडेंड फंड आर्गनाइजेशन (ईपीएफओ) के सदस्यों को ऑनलाइन लूट का शिकार बनाया जा रहा है। इसलिए ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को चेतावनी जारी की है। ईपीएफओ ने यह चेतावनी अपनी बेवसाइट पर प्रमुखता से दी है। साथ ही ईपीएफओ के सदस्यों से आग्रह किया है कि वह सावधान रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

क्या चेतावनी जारी की है ईपीएफओ ने
ईपीएफओ ने कहा है कि अगर कोई फोन पर आपसे बैंक या ईपीएफओ का कर्मचारी बता कर बात करे तो सतर्क रहें। अक्सर ऐसे फेक कॉल के माध्यम से लोगों से बैंक डिटेल और पैन व आधार नंबर मांगा जा रहा है। अगर कोई अपने पैन या आधार नंबर के साथ बैंक डिटेल बता देता है तो नुकसान संभव है। आमतौर पर बैंक या वित्तीय संस्थाएं भी अपने ग्राहकों को ऐसा न करने के लिए आग्रह करती हैं। ईपीएफओ संगठन ने साफ-साफ बताया है कि उनके कर्मचारी कभी भी सदस्यों से ऐसी जानकारी नहीं मांगते हैं। इसलिए अगर कोई ईपीएफओ का कर्मचारी बता कर ऐसे डिटेल मांगे तो कभी भी उस पर भरोसा न करें और न ही कोई डिटेल बताएं। ईपीएफओ के अनुसार ऐसे कॉल फेक होते हैं।
ईपीएफओ ने बेवसाइट पर दिया ये संदेश
अब इस मामले में ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट पर ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। ईपीएफओ ने इसमें कहा है कि फोन पर किसी भी दूसरे सदस्य को अपनी बैंक डिटेल, पिन, पैन नंबर, आधार नंबर या अन्य कोई पर्सनल डिटेल शेयर न करें। बेवसाइट पर बताया गया है कि ईपीएफओ किसी भी सदस्य को किसी भी बैंक में रकम जमा करने के लिए नहीं कहता है, और न ही किसी भी सदस्य को फोन करता। कृपया इस तरह के फेक कॉल का जवाब न दें। जानकारी के अनुसार हैकर्स बैंक अधिकारी या ईपीएफओ अधिकारी बनकर ग्राहकों को फोन करके उनसे पर्सनल डिटेल मांग रहे हैं। इसीलिए के बाद ईपीएफओ ने अपने ग्राहकों को चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें : PPF Account : कोर्ट भी अटैच नहीं कर सकता है पैसा, जानिए 6 और फायदे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications