जीमेल स्टोरेज सिर्फ 15 GB तक मुफ्त ऑर्फर की जाती है. जीमेल स्टोरेज फुल होने काफी आम बात है. अगर आप भी जीमेल स्टोरेज के फुल होने से परेशान है और इसे जल्द से जल्द कम समय खर्च कर डिलीट करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है.

जीमेल की स्टोरेज अकसर बड़े फाइल्स और गैलरी के चलते भर जाती है. जब स्टोरेज फुल हो जाती है. तो ऐसे में यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन आप इस समस्या से बड़ी आसानी से छूटकारा पा सकते हैं.
आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं. जिसके जरिए आप आसानी से स्टोरेज डिलीट कर सकते हैं. वहीं आपकी स्टोरेज जल्द ही नहीं भरेगी.
ट्रैश और स्पैम मैसेज को करें डिलीट
सबसे पहले आपको ऐसे मैसेज डिलीट करने हैं, जो या तो आपके ट्रैश में सेव है. इसके अलावा स्पैम से मिले मैसेज भी आपको डिलीट करने पड़ेगे. वहीं कोई भी मैसेज डिलीट करने के बाद इस ट्रैश से हटाना ना भूले.
आप जब-जब कोई मैसेज डिलीट कर रहे हैं, तो उसे साथ ही ट्रैश से भी हटा दें.
अनावश्यक ईमेल को हटाये
ये देखा गया है की ईमेल पर हमे काम के मेल कम ही आते हैं. ज्यादातर ईमेल प्रमोशन या अन्य तरह क अनावश्यक मेल ही होते हैं. इन अनावश्यक मेल से हमारा ईमेल स्टोरेज पूरी तरह से भर जाता है. इसलिए सिर्फ जरूरत के ईमेल की रखें. बाकी के अनावश्यक ईमेल को डिलीट कर दें. इसके साथ ही इसे ट्रैश से भी हटा दें.
अनचाहे ईमेल को करें अनसब्सक्राइब
हमारे जीमेल में अकसर कई ऐसे मेल आते हैं, जो अनचाहे होते है, या ज्यादातर किसी ऐप या कंपनी का प्रमोशन होता है. ऐसे आप इस मेल को अनसब्सक्राइब कर स्टोरेज बचा सकते हैं. वहीं आपको लेबल और फोल्डर ऑर्गनाइज करना होगा.
अनरीड ईमेल को करें डिलीट
जीमेल में कई मेल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें आजतक आपने कभी ना पढ़ा हो. ऐसे ईमेल भी स्टोरेज भरने में बड़ा योगदान देते हैं. आप इन मेल को बड़ी आसान तरीके से डिलीट कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको जीमेल पर जाना होगा.
फिर ड्रॉप मेन्यू में आपको unread टाइप करना होगा. जिसके बाद आपको अनरीड ई-मेल शो हो जाएगा. फिर आप इस ई-मेल का सेलेक्ट कर डिलीट कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications