नई दिल्ली, जुलाई 11। शेयर बाजार कई तरीकों से फायदा कराता है। लेकिन इसके लिए जरूरत होती है कि आप एक अच्छी वित्तीय प्लानिंग बनाएं। हालांकि वित्तीय प्लानिंग कोई ऐसी चीज नहीं है, जो जादू से सब कर दें। लेकिन अगर आप वास्तविकता को समझते हुए निवेश की प्लानिंग बनाते हैं, तो यह लक्ष्य को पूरा कर देती है। अगर आप चाहते हैं कि आपको अपने निवेश से हर साल 1 लाख रुपये मिलता रहे और निवेश चलता भी रहे तो ऐसा करना भी संभव है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो यह संभव है।
आइये जानते हैं कि इसके लिए क्या करना होगा 5000 रुपये के निवेश से यह कैसे संभव होगा।
पहले शुरू करें एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश
देश में म्यूचुअल फंड कंपनियों की सैकड़ों की तादात में अच्छी स्कीमें हैं। ऐसे में आप इनमें से एक या दो अच्छी स्कीम का चयन कर लें। इसके बाद इसमें सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के तहत 5000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें।
जानिए इस निवेश का डिटेल
म्यूचुअल फंड स्कीम में आप अगर 10 साल तक लगातार हर माह सिप माध्यम से 5000 रुपये जमा करेंगे, तो आपके पास करीब 11.50 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर रिटर्न की गणना 12 फीसद के हिसाब से की गई है। इस खबर के अंत में उन म्यूचुअल फंड स्कीमों की लिस्ट दी जा रही है, जिन्होंने 12 फीसदी से ज्यादा का औसतन काफी लम्बे समय तक रिटर्न दिया है।
जानिए कैसे हर साल मिलेगा 1 लाख रुपये
यह निवेश 10 साल में करीब 11.50 लाख रुपये का हो जाएगा। ऐसे में आप इससे 11वें साल में 1 लाख रुपये निकाल सकते हैं। इसके बाद यह फंड घट कर 10.50 लाख रुपये का रह जाएगा। लेकिन आप इसमें 5000 रुपये महीने का निवेश जारी रखेंगे, तो हर साल इसमें 60,000 रुपये आपका निवेश जुड़ेगा और करीब 11 लाख रुपये के फंड पर अगर 12 फीसद रिटर्न मिला तो यह टोटल फंड 11वें साल के अंत में कुल मिलाकर करीब सवा बारह लाख रुपये का हो जाएगा। यानी 1 लाख रुपये हर साल निकालने के बाद भी यह कुछ न कुछ बढ़ता ही रहेगा। लेकिन यहां पर आपको निवेश जारी रखना पड़ेगा।
आइये जानें बिना निवेश करें कैसे लें 1 लाख रुपये महीना
जानिए निवेश बंद करने के बाद 1 लाख रुपये लेने का तरीका
ऊपर बताई गई वित्तीय प्लानिंग 10 साल की थी। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि 10 साल बाद बिना निवेश किए हर साल 1 लाख रुपये मिले, तो इसके लिए आपको 5 साल और रुकना पड़ेगा। यानी आपको 5000 रुपये महीने का निवेश 15 साल तक चलाना पड़ेगा। ऐसा करने से आपका म्यूचुअ फंड का निवेश 12 फीसदी रिटर्न के साथ करीब 25 लाख रुपये हो जाएगा।
जानिए कैसे निकालें इससे पैसा
जब आपके म्यूचुअल फंड के निवेश की वैल्यू 25 लाख रुपये की हो जाएगी, तो आप हर साल 1 लाख रुपये इससे निकाल सकेंगे। ऐसा करने पर आपको 5000 रुपये का निवेश भी हर माह सिप माध्यम से नहीं करना होगा। ऐसा इसलिए होगा कि 25 लाख रुपये का 12 फीसदी के हिसाब से रिटर्न ही हर साल करीब 3 लाख रुपये हो जाएगा। ऐसे में अगर आप हर साल 1 लाख रुपये निकाल भी लेंगे, तो भी आपके म्यूचुअल फंड की वैल्यू कम नहीं होगी। यानी हर साल 1 लाख रुपये आसानी से मिलता रहेगा, और फंड की वैल्यू भी कुछ न कुछ बढ़ती ही रहेगी।
जानिए सिप माध्यम से सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली स्कीमों के नाम
-पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 29.32 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 29.30 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 28.13 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 27.48 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 26.68 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए अच्छा रिटर्न देने वाली 5 और म्यूचुअल फंड स्कीमें
-एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 24.97 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एडलवाइस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 24.49 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 23.60 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 22.90 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 21.72 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में सिप माध्मय से औसतन हर साल 20.16 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications