नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस ढेर सारी छोटी बचत योजनाओं की पेशकश करता है। इन्हीं में पोस्ट ऑफिस का टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी) एक बढ़िया निवेश ऑप्शन है और इसे आसानी से 1,000 रुपये की न्यूनतम जमा राशि पर किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है। आप न्यूनतम राशि में 100 रुपये के गुणकों में अपनी सुविधा के अनुसार निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट्स, जिसे पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट भी कहा जाता है, सरकार समर्थित होती है। इस योजना के तहत कोई भी निवेशक 1 वर्ष, 2 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष की अवधि के लिए अपनी पैसा जमा कर सकता है। अगर आप इस छोटी बचत योजना में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बताएंगे टाइम डिपॉजिट खोलने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के बारे में।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के फायदे
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोलने के बारे में जानने से पहले इसके फायदों के बारे में जानिए। पहली बात ये कि इसमें कई अवधियों (1, 2, 3 या 5 साल) में से आप अपने लिए सुविधा वाला विकल्प चुन सकते हैं। आप कैश, चेक या ऑनलाइन तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं। ब्याज की गणना तिमाही आधार पर लेकिन भुगतान सालाना बेसिस पर किया जाता है। आप जमा की तारीख से छह महीने बाद पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा आपको 5 साल के निवेश के पूरा होने के बाद आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट भी मिलेगा।
नहीं कटता टीडीएस
टीडीएस यानि टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स ब्याज इनकम पर नहीं कटता है। आप एक से दूसरे पोस्ट ऑफिस में अपने पैसे और खाते को ट्रांसफर करा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि यहां रिटर्न की गारंटी है क्योंकि यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित है। आप चाहें तो अकेले 3 लोग मिल कर संयुक्त रूप से भी पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं।
समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा
जैसा कि हमने बताया पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने की सुविधा होती है। मगर खाता खोलने के 6 महीने से पहले आप पैसे नहीं निकाल सकते। यदि आप 6 से 12 महीनों के बीच पैसा निकालते हैं तो आपको उतनी ब्याज दर मिलेगी जितनी की पोस्ट ऑफिस के बचत खाते पर होती है।
ये हैं एलिजिबिलिटी के नियम
- किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए
- नाबालिग के मामले में न्यूनतम आयु 10 वर्ष होनी चाहिए
- यदि नाबालिग की उम्र 10 वर्ष से कम है तो खाता कानूनी अभिभावकों द्वारा खोला जा सकता है
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- पहचान प्रूफ : आधार, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड (अनिवार्य), ड्राइविंग लाइसेंस
- एड्रेस प्रूफ : आधार, बिजली बिल या राशन कार्ड
- 2 पासपोर्ट आकार के कलर फोटो
बैंको से ज्यादा ब्याज
बड़े बैंकों में इस समय अधिकतम ब्याज दर 5-5.50 फीसदी है। जबकि पोस्ट ऑफिस में 1, 2 और 3 साल के लिए ब्याज दर 5.50 फीसदी है, जबकि 5 साल की जमा पर आपको 6.70 फीसदी ब्याज मिलेगा।
कैसे खोलें खाता
ऑनलाइन तरीका :
- Ebanking.indiapost.gov.in पर जाएं और आवश्यक रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करें। यदि आप एक नए उपयोगकर्ता हैं तो पोस्ट ऑफिस इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए https://ebanking.indiapost.gov.in पर जाएं।
- अब 'जनरल सर्विसेज' टैब पर जाएं और 'सर्विस रिक्वेस्ट' ऑप्शन पर क्लिक करें
- दिशानिर्देशों का पालन करें और 'न्यू रिक्वेस्ट' विकल्प पर क्लिक करें
- अब आगे बढ़ें और खाता खोलने के रिक्वेस्ट को आगे बढ़ाने करने के लिए सभी जरूरी डिटेल दर्ज करें
ऑफलाइन मोड :
आप इंडिया पोस्ट की करीबी शाखा में भी जा सकते हैं और पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट ओपनिंग फॉर्म के लिए मांग सकते हैं। अब आवेदन पत्र को सही तरीके से भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करें। न्यूनतम राशि के साथ फॉर्म जमा करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications