Retirement planning tips: किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन में कई वित्तीय लक्ष्य पूरे करने होते हैं, लेकिन रिटायरमेंट प्लान करना अक्सर सबसे चुनौतीपूर्ण काम होता है। तो, ऐसे में सेवानिवृत्ति की योजना कैसे बनाएं आइए इसके बारे में जानते हैं। जब आप काम या नौकरी कर रहे हैं, तो आप ज्यादातर वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी प्रार की फाइनेंशियल एडजस्टमेंट कर सकते हैं। हालांकि, एक बार रिटायर होने पर आपके पास से ये स्वतंत्रता भी चली जाती है।
इस लिए बिना कोई गलती किए अपनी रिटायरमेंट को प्लान करना आपके लिए बहुत जरूरी है। यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार स्टेप्स के बारे मे बता रहे हैं, जिनसे आपको रिटायरमेंट प्लान करने में काफी मदद मिल सकती है।

रिटायरमेंट की नॉर्मल एज आमतौर पर 60 साल होती है। हालांकि,असल जिंदगी में लोगों की रिटायरमेंट एज कई फैक्टर की वजह से बदलती रहती है। इनमें जीवनशैली की आवश्यकताएं, सेहत, बचत और फाइनेंस का बहुत अहम योगदान होता है। जीवन के इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आप अपने लिए सही रिटायरमेंट प्लान को चुन सकते हैं।
एक मिसाल के तौर पर मान लीजिए अगर आपकी सैलरी काफी अच्छी है, तो आप कम उम्र से ही 60 साल तक के लिए रिटायरमंट के लिए बचत कर सकते हैं। दूसरी ओर, यदि आपके ऊपर कई कर्ज या लोन चुकाने का भार है या आप पर्याप्त धन नहीं बचा सकते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यूंकि आप देर से भी सेवानिवृत्ति के लिए की योजना बना सकते हैं।
अपनी रिटायरमेंट आयु निर्धारित करने के बाद आपको एक रकम का अनुमान लगाना होगा, जो आपके छोटे और बड़े फाइनेंशियल गोल्स को पूरा करेगी, साथ ही आपकी सेवानिवृतति के लिए पर्याप्त होगी।
रिटायर होने के के बाद आपके अपेक्षित जीवन के लिए आपके जीवनशैली के खर्चों, मेडिकल बिल और अन्य महत्वपूर्ण खर्चों को पूरा करने के लिए धनराशि पर्याप्त होनी चाहिए। रिटायरमेंट की रकम का अंदाजा लगाते वक्त आपको पार्टी, किसी के लिए गिफ्ट, घर के रखरखाव की लागत, बीमा प्रीमियम आदि जैसे खर्चों को ध्यान में रखना चाहिए।
अब जब की आपको पा हो जाए कि आप कब रिटायर होने वाले हैं और आपको लगभग कितने रुपए चाहिए होंगे, तो आप अपने इन्वेस्टमेंट को उसी हिसाब से प्लान कर सकते हैं। आपकी आय और आपकी रिटायरमेंट के लिए बचे समय के आधार पर, आप आसानी से अनुमान लगा सकते हैं कि आपको नियमित रूप से कितना पैसा निवेश करने की आवश्यकता है। इस निवेश को आप उस रिटर्न के हिसाब से प्लान कर सकते हैं, जो बुढ़ापे में आपको रिटायरमेंट के लिए रूरी धनराशी दे सकता है। इन सभी मापदंडों को ध्यान में रखकर आप अपने लाइफ के अलग-अलग स्टेज में सही इन्वेस्टमेंट प्लेन चुन सकते हैं।
करियर की शुरुआत में आप हाई रिटर्न देने वाले लेकिन रिस्की इक्विटी और म्युचुअल फंड में पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं जैसे-जैसे आपकी लाइफ आगे बढ़ती जाती है, आप गोल्ड,स्मॉल सेविंग स्कीम्स जैसे पीपीएफ में पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहं रिटायर होने के बाद आप मिली हुई धनराशि को सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में भी निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications