नई दिल्ली, जुलाई 29। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं। लोग कम लागत में फूड से लेकर एजुकेशन सेक्टर में अपने छोटे बिजनेस की शुरुआत कर बढ़िया फायदा कमा रहे हैं। अगर आपके मन में भी इन दिनों बिजनेस शुरू करने का ख्याल आ रहा है लेकिन आप बिजनेस आइडिया को लेकर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो आपको बिना सोचे स्टेशनरी का कारोबार शुरू कर देना चाहिए। स्कूल, कॉलेज के आस-पास स्टेशनरी की दुकानों पर अक्सर आपको भीड़ देखने को मिलती है। स्टेशनरी के समान की डिमांड बहुत है। स्टेशनरी के बिजनेस को शुरू कर बढ़ीया कमाई की जा सकती है। यह बिजनेस शुरू करना आसान इस लिए भी है क्योंकि यह कम लागत में शुरू किया जा सकता है।
स्टेशनरी प्रोडक्ट की बनी रहेगी डिमांड
पेन, पेंसिल, नोटपैड, कॉपी, किताब, डायरी आदी स्टेशनरी के प्रोडक्ट हैं। सभी वर्ग के लोगों का ध्यान अब शिक्षा की ओर है और इसकी डिमांड कभी कम नहीं होगी। स्टेशनरी के दुकानों में आप शादी का कार्ड, गिफ्ट कार्ड वगैरह भी रखकर रख सकते हैं। अगर आप स्टेशनरी की दुकान खोलने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको 'शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट' के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
कितना आएगा खर्च
स्टेशनरी के बिजनेस को आप कम पूंजी निवेश करके शुरू कर सकते हैं। एक बेहतरीन स्टेशनरी की दुकान को चलाने के लिए लोकेशन का चयन करना बहुत जरूरी है। शुरूआत में दुकान खोलने के लिए कम से कम 50 से 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे। स्टेशनरी की दुकान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आसपास अच्छी चलेगी। स्टेशनरी के ब्रांडेट प्रोडक्ट पर भी 30 से 40 प्रतिशत तक का मार्जिन मिलता है। लोकल प्रोडक्ट पर कमाई ज्यादे होती है।
कितना कमा सकते हैं
अगर आप एक लाख रुपये का निवेश करके बिजनेस शुरू करते हैं तो आप 1 लाख की लागत पर 30 हजार से अधिक की कमाई कर सकते हैं। अगर बिजनेस नया है तो लोकेशन का सही होना बहुत जरूरी है। आप आस- पास के स्कुलो के साथ संबंध बना के भी बिजनेस को पंख दे सकते हैं। स्टेशनरी की दुकान की मार्केटिंग करना बहुत जरूरी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications