How will the stock market start today: आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का माहौल बने रहने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी हालांकि मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जो सेंसेक्स और निफ्टी के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देत रहा है। लेकिन, कमजोर वैश्विक संकेत, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, उच्च ब्याज दरों की चिंताएं और चीन की आर्थिक दुविधा भारतीय शेयर बाजार को प्रभावित करने वाले आज प्रमुख ट्रिगर्स में से एक होंगे। पिछले सत्र में एफएमसीजी और ऑयल एवं गैस शेयरों में तेज बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर बंद हुए थे।
गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से भी जाना जाता था, शुक्रवार सुबह 7.05 बजे 18 अंक यानी 0.09 प्रतिशत बढ़कर 19,301 पर कारोबार कर रहा था। सूचकांक 19,283 पर खुला और क्रमशः 19,307 से 19,271.5 के दायरे में कारोबार किया।

ट्रेडर्स आरबीआई के मासिक बुलेटिन पर भी प्रतिक्रिया देंगे, जहां केंद्रीय बैंक ने कहा है कि जुलाई में हेडलाइन मुद्रास्फीति औसत से 'काफी ऊपर' रहेगी। हालांकि, आरबीआई का मानना है कि कीमतों में उछाल के बावजूद देश में मुद्रास्फीति से जुड़े जोखिम कम है। इसके अलावा, एनएसई सूचकांकों में होने वाले बदलावों के चलते ट्रेडर्स कुछ खास शेयरों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
इस बीच, शुरुआती एशियाई घंटों में, अमेरिकी शेयरों में तेज बिकवाली के कारण शेयर बाजार में गिरावट आई है, और साथ ही ट्रेजरी यील्ड भी 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण ट्रेडर्स का मूड लंबे समय तक चलने वाली उच्च-ब्याज दरों की आशंकाओं को लेकर सतर्क रहने का है। इसके अलावा चीन के इर्द-गिर्द घूमने वाली परेशानियों के कारण भी ट्रेडस सतर्क रुख अपना रहे हैं।
वहीं कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कुछ तेजी रही थी। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि आईटी, एफएमसीजी और तेल एवं गैस शेयरों ने निगेटिव सेंटीमेंट के कारण गिरावट दर्ज हुई थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications