डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और पहल शुरू की है।
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और पहल शुरू की है। पिछले कुछ सालों में इंटरनेट बैंकिंग ने आम लोगों की जिंदगी को आसान बना दिया है। आरबीआई ने मोबाइल वॉलेट से केश विड्रॉल करने और मर्चेंट पेमेंट की अनुमति दी है। आने वाले समय में मोबाइल वॉलेट से पेमेंट के अलावा फंड ट्रांसफर और फंड रिसीव भी किया जा सकेगा।

जी हां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मॉनिटरी पॉलिसी में मोबाइल वॉलेट जैसे प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) से नकद निकासी और मर्चेंट पेमेंट की अनुमति दी है। बैंकिंग रेग्युलेटर ने उन्हें आरबीआई के सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम- रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटी) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) का हिस्सा बनने की अनुमति दी है। आरबीआई का यह फैसला वॉलेट को बैंक खातों के साथ सामानता लाता है। वहीं जिनके पास अकाउंट नहीं है और न ही वॉलेट कंपनियों के पास अपना एटीएम है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि यूजर्स कैसे एटीएम में अपने वॉलेट से पैसे निकाल सकता है या किसी मर्चेंट को भुगतान कर सकता है?
ऐसे निकाल सकेगें पैसे
एक पेमेंट कंपनी पेवर्ल्ड मनी के डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिस के मुताबिक वॉलेट अपने ग्राहकों को प्रीपेड कार्ड जारी करेंगे। कार्ड का उपयोग करते हुए वे एटीएम में पैसा निकाल सकते हैं और मर्चेंट स्टोर्स पर कार्ड स्वाइप कर सकते हैं। बता दें कि पेवर्ल्ड मनी के पास मोबाइल वॉलेट भी है। मालूम हो कि अक्टूबर 2018 में, आरबीआई ने इंटरऑपरेबिलिटी पर दिशानिर्देश जारी किए थे। इसने वॉलेट को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से मनी ट्रांसफर की पेशकश करने और रुपे और वीजा नेटवर्क पर प्रीपेड कार्ड जारी करने की अनुमति दी। अब तक, यह वैकल्पिक था और कुछ ही इसे लेने वाले थे। लेकिन हाल की मॉनिटरी पॉलिसी में, केंद्रीय बैंक ने पीपीआई को इंटरऑपरेबल होना अनिवार्य कर दिया है।
इन 3 स्टेप में होगी इंटरऑपरेबिलिटी
बता दें कि नोटिफिकेशन के मुताबिक, इंटरऑपरेबिलिटी तीन चरणों में होगी। सबसे पहले, वॉलेट यूपीआई में शामिल होंगे। दूसरा, वॉलेट को यूपीआई का उपयोग करके बैंक खाते में मनी ट्रांसफर करने की अनुमति होगी। तीसरे और अंतिम चरण में, पीपीआई को कार्ड जारी करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं कुछ कंपनियां जो वॉलेंटरी पहले ही कार्ड जारी कर रही हैं। वर्तमान में, वॉलेट आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) का उपयोग नहीं कर सकते हैं, जो बैंक प्रदान करते हैं। क्योंकि अधिकांश उपयोगकर्ता अपने वॉलेट को आधार से लिंक नहीं करते हैं।
बिना कार्ड के ही ऐसे एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे
- सबसे पहले स्मार्टफोन पर कोई यूपीआई एप्लीकेशन को खोलें।
- इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करें।
- अब अमाउंट फोन पर डालें। फिलहाल इस सुविधा के जरिए एक बार में अधिकतम 5 हजार रुपये विद्ड्रॉ कर सकते हैं।
- अब प्रोसिड के बटन पर क्लिक करके कंफर्म करें।
- अब अपना 4 या 6 अंकों वाला यूपीआई पिन नंबर एंटर करें।
- इसके आपको कैश एटीएम से मिल जाएगा। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
एटीएम ट्र्रांसजेक्शन के दौरान के सेफ्टी टिप्स
- समय-समय पर अपने पिन को बदलते रहें। पिन को डालते समय एटीएम या पीओएस कीपैड को कवर कर लें।
- अपने पिन को याद कर लें। अपने एटीएम कार्ड या किसी भी दूसरी जगह इसे लिखने से बचें।
- अपनी जन्मतिथि या सालगिराह की तारीख को पिन के तौर पर कभी भी इस्तेमाल न करें। अपने अकाउंट के साथ मोबाइल नंबर को रजिस्टर या अपडेट जरूर करें जिससे आपको अपने अकाउंट से डेबिट कार्ड और दूसरे ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी मिलती रहे।
- किसी भी व्यक्ति के साथ अपने ओटीपी, डेबिट कार्ड पिन या डिटेल को कभी भी शेयर नहीं करें। कभी भी किसी ऐसे कॉल, एसएमएस या ईमेल का जवाब नहीं दें, जिसमें आपको अपनी एटीएम पिन या किसी दूसरी गोपनीय जानकारी को साझा करने के लिए जाए.
- एटीएम के कमरे में एक समय पर एक व्यक्ति से ज्यादा मौजूद होने की इजाजत नहीं है।
- अपने पीठ पीछे किसी भी व्यक्ति के द्वारा अपने पिन को चोरी किए जाने से बचाएं। इसके अलावा बैंक ने कहा है कि हमेशा एटीएम से पैसों की विद्ड्रॉल करते समय योनो कैश का इस्तेमाल करें।
- इससे आपको पैसे निकालते समय डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती। बैंक के मुताबिक यह सुरक्षित है।
तुरंत करें ये काम
- अगर आपका कार्ड खोने या चोरी होता है तो उसे तत्काल संबंधित बैंक की मदद लेकर ब्लॉक करा दें।
- होटल/दुकानों/मॉल या कहीं भी कार्ड का इस्तेमाल हमेशा आपके सामने करने को कहें।
- कभी-कभी अकाउंट से कैश डेबिट हो जाता है लेकिन मशीन से बाहर नहीं आता। ऐसा होने पर तुरंत बैंक में फोन कर शिकायत करें और अपनी ट्रांजेक्शन की रसीद संभालकर रखें।
- कभी भी किसी अंजान आदमी की एटीएम से कैश निकालने के लिए मदद न लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications